Prateek Yadav Death News Updates: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। लखनऊ पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें सुबह करीब 6:15 बजे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन उस समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव साथ नहीं थीं। बताया जा रहा है कि घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मौत के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
अखिलेश यादव ने दी भावुक श्रद्धांजलि
प्रतीक यादव के निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पहला बयान जारी किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रतीक का निधन बेहद दुखद है और ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। अखिलेश ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि भी दी। बता दें कि प्रतीक यादव उनके सौतेले भाई थे और वे मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे।
श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 13, 2026
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/weadva9hi4
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश, जताया दुख
प्रतीक यादव के निधन के बाद उनका पोस्टमार्टम KGMU में किया जाएगा। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्होंने बचपन से प्रतीक को स्वास्थ्य के प्रति सजग देखा है और उनका जाना बेहद दुखद है। अखिलेश ने यह भी कहा कि सभी कार्य कानून और परिवार की सहमति के अनुसार होने चाहिए। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले उनकी प्रतीक से मुलाकात हुई थी, जिसमें उन्होंने उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की सलाह दी थी।
सीएम योगी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का अचानक निधन बेहद दुखद है। सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई और कहा कि ईश्वर परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 13, 2026
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ…
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जताया शोक
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में शक्ति मिलने की प्रार्थना की।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) May 13, 2026
ईश्वर दिवंगत…
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जताया दुख
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में शक्ति देने की प्रार्थना की।
Keywords: Prateek Yadav Death, Akhilesh Yadav Reaction Prateek Yadav, Mulayam Singh Yadav Family

