- Advertisement -

अजित पवार के निधन से पहले बदलने वाली थी महाराष्ट्र की राजनीति, चाचा-भतीजा की जोड़ी इस दिन करने वाले थे बड़ा ऐलान

अजित पवार की दुखद विमान दुर्घटना के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में शोक और चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, उनकी मौत से पहले एनसीपी के दोनों गुटों का एकसाथ आने पर सहमति बन चुकी थी।

3 Min Read

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की दुखद मौत के बाद राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। इस बीच सूत्रों से एक अहम जानकारी सामने आई है कि अगर अजित पवार जीवित रहते, तो राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलता। दरअसल, अजित पवार और शरद पवार के बीच एक अहम निर्णय लिया गया था कि दोनों गुटों के बीच मतभेद खत्म कर एनसीपी को एकजुट किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

सूत्रों के अनुसार, बारामती विमान हादसे से कुछ दिन पहले ही अजित पवार और शरद पवार के बीच मुलाकात हुई थी, जिसमें दोनों गुटों के विलय पर सहमति बनी थी। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच एक और बैठक हुई थी, जिसमें भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया था।

8 फरवरी होने वाला था अहम ऐलान

सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार और शरद पवार ने जिला परिषद चुनाव के बाद एनसीपी के दोनों गुटों के विलय का ऐलान करने का निर्णय लिया था। कहा जा रहा है कि 8 फरवरी को इस फैसले की सार्वजनिक घोषणा की योजना बनाई गई थी, लेकिन उससे पहले ही अजित पवार का दुखद निधन हो गया, जिससे यह महत्वपूर्ण कदम अंजाम नहीं हो सका।

- Advertisement -
Ad image

करीबी सहयोगी ने किया खुलासा

अजित पवार के करीबी सहयोगी किरण गुजर ने भी इस बात का खुलासा किया था कि बारामती विमान हादसे से ठीक पांच दिन पहले अजित पवार और शरद पवार के बीच इस मुद्दे पर गहरी बातचीत हुई थी। दोनों नेता इस बात पर पूरी तरह से सहमत थे कि एनसीपी के दोनों गुटों को एकजुट होना चाहिए। किरण गुजर ने कहा था कि चाचा-भतीजा इस फैसले से खुश थे और विलय को लेकर काफी उत्साहित थे। उन्होंने यह भी बताया कि शरद पवार दोनों गुटों के विलय को महाराष्ट्र के हित में मानते थे और इसके लिए वे पूरी तरह से प्रतिबद्ध थे।

अजित पवार समेत पांच लोगो की प्लेन क्रैश में गई जान

28 जनवरी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु ने पूरे राज्य को शोक में डुबो दिया। वह मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे, जहां उन्हें कई जनसभाएं और बैठकों में हिस्सा लेना था। लेकिन एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले ही उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण पायलट को विमान की लैंडिंग में समस्या आ रही थी। पहले प्रयास में विफल होने के बाद, लैंडिंग के दूसरे प्रयास में विमान क्रैश हो गया और आग लग गई। इस हादसे में अजित पवार सहित पांच लोग अपनी जान गंवा बैठे। विमान में अजित पवार के साथ उनके पर्सनल गार्ड विदीप जाधव, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली, फ्लाइट कैप्टन सुमित कपूर और फर्स्ट ऑफिसर शांभवी पाठक भी सवार थे।

Keywords: Ajit Pawar Death, Sharad Pawar Ajit Pawar, Maharashtra Politics, Baramati Plane Crash

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू