- Advertisement -

Parliament Session Updates: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, जेपी नड्डा बोले- सोनिया गांधी माफी मांगें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए कथित बयान को लेकर बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से माफी की मांग की।

3 Min Read

संसद सत्र के 11वें दिन सोमवार को राज्यसभा और लोकसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए कथित बयान को लेकर बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से माफी की मांग की। राज्यसभा में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कल कांग्रेस पार्टी की एक रैली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ “मोदी तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो कल खुदेगी” जैसे नारे लगाए गए। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की असली सोच और मानसिकता का प्रमाण है। जेपी नड्डा ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री की मृत्यु की कामना करना अत्यंत निंदनीय है। इस तरह की अमर्यादित भाषा के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राजनीति का स्तर इतना गिरा दिया है, जो कल्पना से भी परे है।

- Advertisement -
Ad image

वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस की मेगा रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हुई नारेबाजी पर कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को सदन में देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में बीजेपी की सांसद निरंजन ज्योति द्वारा विपक्षी नेताओं को लेकर एक गलत शब्द का इस्तेमाल किया गया था, जिस पर प्रधानमंत्री ने तुरंत उनसे सदन में माफी मांगने को कहा था और उन्होंने माफी भी मांगी थी।

किरेन रिजिजू ने कहा कि बीजेपी और एनडीए की ओर से कभी किसी का नाम लेकर उसके माता-पिता के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया गया और न ही किसी को मौत के घाट उतारने जैसी भाषा का प्रयोग किया गया है। लोकतंत्र में राजनीतिक लड़ाई होती है, लेकिन कभी किसी के खिलाफ जान से मारने की बात न तो की गई है और न ही सोची गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि यह किस तरह की मानसिकता है, जिसमें विरोधियों को खुलेआम जान से मारने की बातें की जा रही हैं।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री को पूरी दुनिया सम्मान देती है। ऐसे में यदि कुछ विपक्षी नेता प्रधानमंत्री के खिलाफ जान से मारने जैसी बातें करते हैं, तो यह बेहद दुखद है। केवल खंडन करने से बात नहीं बनेगी, बल्कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए।

राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

बता दें कि रविवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अपशब्दों के इस्तेमाल का मुद्दा जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू ने संसद में उठाया। इसके बाद दोनों सदनों में हंगामा शुरू हो गया, जिसके चलते राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

Keywords: Parliament Session Updates, JP Nadda Sonia Gandhi Apology, Lok Sabha Rajya Sabha Adjourned

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू