कलर्स टीवी के पॉपुलर शो सहर होने को है में आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा और बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। कहानी में अब हुस्ना पूरी तरह दादा हुज़ूर के खिलाफ हो गई है और उन्हें रास्ते से हटाने की साज़िश रच रही है।
हालांकि, हुस्ना का यह खतरनाक प्लान कामयाब होता नजर नहीं आ रहा। सहर को उसकी चालों का पता चल जाएगा और वह हुस्ना के इरादों पर पानी फेरती दिखाई देगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सहर दादा हुज़ूर की जान बचा पाएगी या हुस्ना अपनी साज़िश में सफल हो जाएगी।
अमाल को पता चला अपनी असली माँ का सच
वहीं दूसरी तरफ, अमाल की जिंदगी में भी बड़ा मोड़ आ गया है। फरीद ने आखिरकार अमाल को उसकी असली माँ का सच बता दिया है। सच जानने के बाद अमाल
वुक हो जाती है और कौसर को गले लगा लेती है।
लेकिन कहानी में नया ट्विस्ट तब आएगा जब दादा हुज़ूर की मौत का इल्ज़ाम कौसर पर लग जाएगा। इस आरोप के बाद कौसर की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। अब सवाल यह है कि क्या कौसर खुद को बेगुनाह साबित कर पाएगी और क्या अमाल अपनी माँ का साथ देगी?
इन सभी सवालों के जवाब आने वाले एपिसोड्स में देखने को मिलेंगे।