सैराब के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को रोमांस और इमोशन्स से भरपूर ट्रैक देखने को मिलने वाला है। ईशान और नयोनिका के बीच बढ़ती नजदीकियां अब उनके रिश्ते को एक नया मोड़ देती नजर आएंगी।
आने वाले ट्रैक में नयोनिका काफी भावुक दिखाई देगी। ऐसे में ईशान उसके आंसू पोंछकर उसे संभालता नजर आएगा। ईशान का यह केयरिंग अंदाज नयोनिका को और भी करीब ले आएगा। वहीं नयोनिका भी यह महसूस करने लगेगी कि वह ईशान को अपनी जिंदगी से दूर नहीं जाने देना चाहती।
ईशान के साथ मुंबई जाएगी नयोनिका
कहानी में आगे एक और दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेगा, जब नयोनिका ईशान के साथ मुंबई जाने का फैसला करेगी। यह फैसला दोनों के रिश्ते को और मजबूत कर सकता है, लेकिन इसके साथ कई नई चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं।
वहीं दूसरी तरफ कहानी में नया ट्विस्ट तब आएगा जब टिन्नी, ईशान के होटल पहुंच जाएगी। टिन्नी की अचानक एंट्री से हालात बदल सकते हैं और ईशान-नयोनिका के रिश्ते में नई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।
अब देखने वाली बात होगी कि क्या नयोनिका अपने दिल की बात ईशान से कह पाएगी? टिन्नी की एंट्री क्या नया बवाल खड़ा करेगी? और क्या ईशान और नयोनिका का रिश्ता एक नया मुकाम हासिल कर पाएगा?
आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को प्यार, इमोशन्स और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं।