- Advertisement -
- Advertisement -

Anupama Update: दिग्विजय ने सुनी बंकू -ईशानी की बातें, क्या अनुपमा को बताएगा सच?

टीवी सीरियल अपडेट

स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। आने वाले एपिसोड्स में कहानी एक नया मोड़ लेने वाली है। ईशानी ने बंकू के सामने अपने प्यार का इज़हार कर दिया है। हालांकि, उनकी यह बातचीत दिग्विजय सुन लेता है।

इसके बाद दिग्विजय, बंकू को समझाने की कोशिश करता है कि उसे इस रिश्ते में आगे नहीं बढ़ना चाहिए। वहीं, दिग्विजय अब बड़ी दुविधा में फंस गया है। वह सोच रहा है कि बांकू और ईशानी के रिश्ते के बारे में अनुपमा को सच बताए या नहीं।

अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या अनुपमा बांकू और ईशानी के प्यार का समर्थन करेगी या फिर दोनों को एक-दूसरे से अलग होना पड़ेगा।

प्रेरणा ने किया अंश के प्यार को स्वीकार

दूसरी ओर, अंश और प्रेरणा की कहानी भी लचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। अंश लंबे समय से प्रेरणा के जवाब का इंतजार कर रहा था और अब आखिरकार प्रेरणा उसके प्यार को स्वीकार कर लेगी।

इतना ही नहीं, प्रेरणा प्रयांशी की जिम्मेदारी उठाने के लिए भी तैयार हो जाएगी। लेकिन सवाल यह है कि क्या गौतम ऐसा होने देगा? वहीं, क्या मोटी बा अंश और प्रेरणा को प्रयांशी की जिम्मेदारी सौंपेंगी?

इन सभी सवालों के जवाब आने वाले एपिसोड्स में देखने को मिलेंगे।

What do you think?

- Advertisement -