ज़ी टीवी के पॉपुलर शो सरू के सेट से एक दिलचस्प अपडेट सामने आई है। आने वाले ट्रैक में दर्शकों को सरू और वेद के बीच कुछ बेहद खास और रोमांटिक पल देखने को मिलने वाले हैं, जो उनकी कहानी को नया मोड़ दे सकते हैं।
ऑन लोकेशन ट्रैक में सरू और वेद मंदिर में एक ही जगह खड़े होकर प्रार्थना करते नजर आते हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों एक-दूसरे की मौजूदगी से पूरी तरह अनजान होते हैं। प्रार्थना खत्म होने के बाद जैसे ही दोनों अपनी आंखें खोलते हैं, वे अचानक एक-दूसरे से टकरा जाते हैं।
पंडित जी ने दिया साथ रहने का आशीर्वाद
मंदिर में हुई इस मुलाकात के दौरान पंडित जी भी दोनों को आशीर्वाद देते हैं। वह सरू और वेद को हमेशा साथ रहने और खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं देते हैं। पंडित जी की यह बात सुनकर दोनों थोड़ा हैरान भी नजर आते हैं।
देखने को मिला रोमांटिक मोमेंट
इसी बीच एक खूबसूरत पल तब आता है जब वेद का संतुलन बिगड़ जाता है और वह गिरने वाला होता है। तभी सरू उसे संभाल लेती है। इस दौरान दोनों की नजरें एक-दूसरे से मिलती हैं और उनके बीच एक प्यारा सा रोमांटिक मोमेंट देखने को मिलता है।
अब दर्शकों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या पंडित जी का आशीर्वाद सच साबित होगा? क्या सरू और वेद की राहें हमेशा के लिए एक हो जाएंगी? या फिर उनकी कहानी में अभी कई नए मोड़ आने बाकी हैं?
आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को रोमांस, भावनाएं और कई दिल छू लेने वाले पल देखने को मिलने वाले हैं।