कलर्स टीवी के पॉपुलर शो दो दुनिया एक दिल के सेट से एक दिलचस्प अपडेट सामने आई है। आने वाले ट्रैक में शिवाय और आध्या की शादी की रस्में पूरे धूमधाम से होती नजर आएंगी। हल्दी समारोह में खुशियों का माहौल होगा, लेकिन इसी बीच एक बड़ा अपशगुन भी देखने को मिलेगा।
ऑन लोकेशन ट्रैक में आध्या और शिवाय अपनी हल्दी सेरेमनी का आनंद लेते नजर आएंगे। होने वाले दूल्हा-दुल्हन सबसे पहले बलदेव का आशीर्वाद लेते हैं और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए उनका आशीर्वाद मांगते हैं।
हल्दी समारोह में छाया जश्न का माहौल
पूरे परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिलेगा। घर के सभी सदस्य नाचते-गाते और शादी के जश्न का आनंद लेते नजर आएंगे। रंग-बिरंगी सजावट और मस्ती भरे माहौल के बीच हल्दी की रस्म बेहद खास बन जाएगी।
वहीं शिवाय, आध्या के प्रति अपना प्यार और केयर भी जाहिर करता नजर आएगा। वह हर कदम पर आध्या का ख्याल रखेगा, जिससे दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।
हल्दी रस्म में हुआ बड़ा अपशगुन
हालांकि, खुशियों के इस माहौल के बीच एक ऐसा घटनाक्रम होता है जिसे परिवार अपशगुन के रूप में देखता है। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए सभी की खुशी चिंता में बदल जाती है।
अब देखने वाली बात होगी कि यह अपशगुन आखिर किस ओर इशारा कर रहा है? क्या शिवाय और आध्या की शादी बिना किसी रुकावट के संपन्न हो पाएगी या फिर उनकी खुशियों के बीच कोई नई मुश्किल आने वाली है?
आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को शादी का जश्न, रोमांस और कई दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं।