कलर्स टीवी के पॉपुलर शो महादेव एंड सन्स के सेट से एक मजेदार और दिलचस्प अपडेट सामने आई है। आने वाले ट्रैक में दर्शकों को कॉमेडी, ड्रामा और मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा।
ऑन लोकेशन ट्रैक में धीरज भांग के नशे में पूरी तरह धुत नजर आएगा। नशे की हालत में उसके सिर पर सभी के कपड़े धोने का जुनून सवार हो जाएगा। इसके बाद वह घर के हर सदस्य के पास जाकर उनके कपड़े इकट्ठा करने लगेगा और उन्हें धोने की जिद करेगा।
मोगरा और धीरज के बीच हुई नोकझोंक
इसी दौरान धीरज, मोगरा के पास भी पहुंच जाता है और उसके कपड़े लेने की कोशिश करता है। लेकिन मोगरा उसकी बात मानने के मूड में नहीं होती। दोनों के बीच कपड़ों को लेकर मजेदार छीना-झपटी और नोकझोंक देखने को मिलती है, जो माहौल को और भी मनोरंजक बना देती है।
धीरज की हरकतें देखकर घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह जाते हैं और उसके इस अजीब व्यवहार का कारण समझने की कोशिश करते हैं।
राज्जी को हुई धीरज की फिक्र
वहीं दूसरी तरफ राज्जी, धीरज की हालत देखकर काफी परेशान हो जाती है। उसे डर सताने लगता है कि कहीं धीरज की यह हरकत कोई बड़ी परेशानी न खड़ी कर दे। राज्जी लगातार उसे संभालने और शांत करने की कोशिश करती नजर आएगी।
अब देखने वाली बात होगी कि क्या धीरज का यह नशा कोई नया बवाल खड़ा करेगा? क्या मोगरा और धीरज की यह नोकझोंक आगे किसी बड़े ट्विस्ट का कारण बनेगी?
आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को कॉमेडी, मनोरंजन और कई मजेदार पल देखने को मिलने वाले हैं।