- Advertisement -
- Advertisement -

बिग बॉस 19: टीवी से पहले ओटीटी पर मचेगा धमाका, आखिर क्या है ये नया ट्विस्ट?

टीवी
bigg boss 19 drama to unfold on ott before tv what is this new twist

टीवी का सबसे धमाकेदार रियलिटी शो बिग बॉस 19 जल्द ही दर्शकों के सामने आने को तैयार है और इस बार यह शो अब तक का सबसे लंबा सीज़न होने वाला है।  रिपोर्ट की माने तो, यह सीज़न पूरे पाँच महीनों तक चलेगा, जिससे दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा।

नए फॉर्मेट के तहत इस बार डिजिटल-फर्स्ट स्ट्रैटेजी अपनाई जा रही है। यानी शो के नए एपिसोड्स सबसे पहले जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होंगे, और इसके डेढ़ घंटे बाद वही एपिसोड कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किए जाएंगे।

 खबरों की गलियारों में ये ख़बर खूब चर्चा में है कि इस बार मेकर्स शो को डिजिटल-फर्स्ट प्रॉपर्टी के रूप में लॉन्च कर रहे हैं। इससे ओटीटी और टीवी दोनों पर एक साथ शो देखा जा सकेगा, लेकिन जो दर्शक पहले देखना चाहें, वे इसे जियोहॉटस्टार पर देख सकेंगे।

यह बदलाव बिग बॉस की पारंपरिक टीवी-फर्स्ट अप्रोच से हटकर डिजिटल दर्शकों को ध्यान में रखते हुए लाया गया है, जिससे शो की पहुँच और बढ़ेगी।

होस्टिंग में बड़ा ट्विस्ट

इस बार शो में सिर्फ सलमान खान ही नहीं, बल्कि कई और चर्चित हस्तियाँ भी होस्टिंग करती नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान तीन महीने तक शो को होस्ट करेंगे, जिसके बाद फराह खान, करण जौहर और अनिल कपूर जैसे सितारे शो की कमान संभालेंगे।

सूत्रों की माने तो हर साल की तरह इस बार भी कुछ खास गेस्ट होस्ट्स को लाने की प्लानिंग है ताकि शो का टेम्पो बना रहे।

हालांकि अभी तक बिग बॉस हाउस के डिज़ाइन, नियमों और फॉर्मेट को लेकर कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। जहां एक ओर टीवी, रियलिटी शोज, सोशल मीडिया और फिल्मों से जुड़े कई नाम सामने आ रहे हैं, वहीं किस-किस को शो में लिया गया है, इस पर अब तक सस्पेंस बना हुआ है।

What do you think?

- Advertisement -