- Advertisement -
- Advertisement -

Bigg Boss 19: शहनाज गिल के भाई शहबाज बादशाह फंसे अपने बयान पर, सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस बोले ‘सिड के नाम का इस्तेमाल मत करो’

टीवी COLORS TV ओटीटी
shehnaaz gills brother shahbaz badesha lands in trouble over his statement sidharth shuklas fans say dont use sids name

रिएलिटी शो बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में आए शहनाज गिल के भाई शहबाज बादशाह इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान उन्होंने दिवंगत एक्टर और‘बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेते हुए ऐसा बयान दे दिया, जिसने फैंस को नाराज़ कर दिया।

शहबाज का विवादित बयान

वीकेंड एपिसोड में शहबाज ने कहा ? “मैं नॉमिनेशन में आकर देखना चाहता हूं कि क्या होता है मेरे साथ… बैठे हैं सिद्धार्थ के फैंस भी मेरे साथ, जो विनर है ना इस शो का, उसकी फैन फॉलोइंग मेरे साथ है।” बस, यही बात सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस को रास नहीं आई। शहबाज का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग उन पर भड़क उठे। फैंस का कहना है कि सिद्धार्थ के नाम का इस्तेमाल करके वे अपनी इमेज सुधारने और वोट बटोरने की कोशिश कर रहे हैं।

फैंस की कड़ी प्रतिक्रिया

सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस ने कमेंट सेक्शन में शहबाज को जमकर खरी-खोटी सुनाई। एक यूजर ने लिखा,
“इसको गलतफहमी हो गई है… सिड के फैन इसको भाव ना दें, वोट तो दूर की बात है। उसका नाम लेकर अपनी पब्लिसिटी कर रहा है।” दूसरे ने लिखा, “मैं सिडनाज की फैन हूं, लेकिन शहबाज को सपोर्ट नहीं करती। सिड की इमेज का इस्तेमाल करना गलत है।” एक और यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “इसने सोचा सिड का टैटू बनवाने से और डीपी लगाने से सब इसे सपोर्ट करेंगे। पर सिड के फैंस सिर्फ सिड के लिए हैं, किसी और के लिए नहीं।”

सिडनाज के नाम पर भड़के फैंस

फैंस का कहना है कि सिडनाज सिर्फ सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी के लिए था, और अब किसी तीसरे को उस इमोशन से फायदा नहीं उठाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, “मैं सिद्धार्थ का फैन हूं, लेकिन मैं शहनाज या शहबाज को सपोर्ट नहीं करता। सिद्धार्थ एक आइकॉन था, और उसके नाम का इस्तेमाल किसी को नहीं करना चाहिए।”

शहबाज बादशाह ने हाल ही में बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली है। वे अपनी बहन शहनाज गिल की वजह से पॉपुलर हुए थे, जब शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी बिग बॉस 13 में सुपरहिट हुई थी। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री को फैंस ने इतना पसंद किया कि सिडनाज सोशल मीडिया पर एक इमोशन बन गया। अब जब शहबाज ने सिद्धार्थ का नाम लेकर अपने लिए वोट्स की उम्मीद जताई, तो वही फैनबेस उनके खिलाफ हो गया।

फैंस का मूड बिगड़ा

सोशल मीडिया पर #ShahbazBasher और #SidFans ट्रेंड करने लगे हैं। फैंस साफ कह रहे हैं कि वे सिर्फ सिद्धार्थ शुक्ला के फैन हैं और किसी और के लिए वोट नहीं करेंगे। सिड की लेगेसी को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता, और उसके नाम का इस्तेमाल करके गेम खेलना बिल्कुल गलत है।

शहबाज बादशाह की एक छोटी-सी टिप्पणी ने उन्हें सोशल मीडिया पर निशाने पर ला दिया है। बिग बॉस 19 में जहां वे अपने लिए मजबूत फैनबेस बनाने की कोशिश कर रहे थे, वहीं अब सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस की नाराज़गी उनके गेम पर भारी पड़ सकती है।

Keywords: Shahbaz Badesha Sidharth Shukla Comment, Bigg Boss 19 Controversy, Sidharth Shukla Fans Angry

What do you think?

- Advertisement -