- Advertisement -
- Advertisement -

उड़ने की आशा ऑन लोकेशन: सचिन-सायली ने किया संगीता के फ्रॉड का पर्दाफाश, सबके उड़े होश

टीवी ऑन लोकेशन

स्टार प्लस के पॉपुलर शो उड़ने की आशा के सेट से एक धमाकेदार अपडेट सामने आई है। आने वाले ट्रैक में सचिन और सायली एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते नजर आएंगे, जिसके बाद कई चौंकाने वाले खुलासे होंगे।

ऑन लोकेशन ट्रैक में सचिन और सायली एक खास प्लान बनाते हैं। एक फ्रॉड महिला की सच्चाई सामने लाने के लिए दोनों भेष बदलकर एक पार्टी में पहुंचते हैं। इस मिशन के दौरान सचिन शेख के अवतार में नजर आता है, जबकि सायली भी उसका पूरा साथ देती है।

पार्टी में हुआ बड़ा खुलासा

इसी पार्टी में संगीता नाम की महिला डांस और मस्ती करती दिखाई देती है। लेकिन सचिन और सायली की नजरें लगातार उस पर टिकी रहती हैं। सही मौका मिलते ही सचिन संगीता को पकड़ लेता है और उसके फ्रॉड का पर्दाफाश कर देता है।

संगीता के बेनकाब होते ही वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं। किसी को भी उम्मीद नहीं होती कि उसके पीछे इतना बड़ा राज छिपा होगा।

सामने आया रोशनी का नाम

कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब संगीता खुलासा करती है कि उसने यह सब अपनी मर्जी से नहीं किया था। पूछताछ के दौरान वह उस शख्स का नाम बताती है, जिसके कहने पर उसने यह पूरा खेल रचा था।

संगीता की जुबान से रोशनी का नाम सुनकर सभी के होश उड़ जाते हैं। अब यह खुलासा कहानी में नया भूचाल लाने वाला है।

अब देखने वाली बात होगी कि रोशनी इस आरोप पर क्या सफाई देती है? क्या सचिन और सायली पूरी सच्चाई सबके सामने ला पाएंगे? और इस खुलासे के बाद परिवार में क्या नया बवाल खड़ा होगा?

आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा, सस्पेंस और कई चौंकाने वाले खुलासे देखने को मिलने वाले हैं।

What do you think?

- Advertisement -