- Advertisement -

पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज ने साबरमती आश्रम के पास पतंग उड़ाई

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अपने पहले भारत दौरे पर गुजरात पहुंचे, जहां अहमदाबाद में उनका भव्य स्वागत किया गया।

2 Min Read

अहमदाबाद: जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अपने पहले भारत दौरे पर गुजरात पहुंचे, जहां अहमदाबाद में उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात में उनका आत्मीय स्वागत करते हुए साबरमती रिवरफ्रंट पर उनके साथ पतंग उड़ाई। माना जा रहा है कि मर्ज का यह दौरा भारत और जर्मनी के द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देगा। जर्मन चांसलर ने अपने दौरे की शुरुआत साबरमती आश्रम से की, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आश्रम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और फ्रेडरिक मर्ज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मर्ज ने विजिटर्स बुक में हस्ताक्षर भी किए। इसके बाद दोनों नेताओं ने साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 में हिस्सा लिया।

- Advertisement -
Ad image

1989 में शुरू हुआ था इंटरनेशनल काईट फेस्टिवल

गौरतलब है कि अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव की शुरुआत वर्ष 1989 में हुई थी। मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी ने इस उत्सव को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई, जिसके बाद यह आयोजन और भी लोकप्रिय हुआ। वर्तमान में इस महोत्सव में दुनिया भर के कई देश भाग लेते हैं। होगी कई अहम मुद्दों पर चर्चा चांसलर फ्रेडरिक मर्ज रविवार रात सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे. जिसके बाद उनकी मुलाकात पीएम मोदी के साथ हुई. दोनों देश के प्रतिनिधि मंडलों की बैठक सोमवार को होगी. उसके साथ कनीक, शिक्षा, लोगों की आवाजाही, रक्षा और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

Keywords: PM Modi, German Chancellor, Frederick Merz, Sabarmati Ashram, Kite Flying, Kite Festival 2026, Ahmedabad News

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू