- Advertisement -

दिल्ली को मिला छठ महापर्व का तोहफा, CM रेखा गुप्ता ने किया इस दिन सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान

4 Min Read

छठ महापर्व को लेकर राजधानी दिल्ली में उत्साह अपनी चरम सीमा पर है। दिल्ली सरकार ने सोमवार, 27 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह समाज में एकता और स्वच्छता का संदेश भी देता है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के बयान के अनुसार, छठ महापर्व चार दिन तक चलता है और इसका तीसरा दिन सबसे पवित्र माना जाता है, जब व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। सरकार ने यह छुट्टी श्रद्धालुओं की सुविधा और उनकी आस्था को ध्यान में रखकर घोषित किया है, ताकि वे पूरे मन से पूजा-अर्चना में भाग ले सकें। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे त्योहार को सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से मना पाए।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री ने बताया छठ महापर्व का असली संदेश

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति की सबसे सुंदर परंपराओं में से एक है। यह पर्व सूर्य देवता और छठी मैया की उपासना का अवसर है और साथ ही पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद भी दिलाता है। छठ व्रती तालाबों, नदियों और घाटों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं, जिससे जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश समाज तक पहुंचता है। इस त्योहार से यह भी सिखने को मिलता है कि प्रकृति के बिना जीवन अधूरा है। पूजा के दौरान इस्तेमाल होने वाले प्रसाद, फल और मिट्टी के पात्र हमारे पर्यावरण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाते हैं और प्रकृति के सम्मान का संदेश फैलाते हैं। छठ पूजा केवल धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति हमारी जागरूकता का प्रतीक भी है।

भारतीय रेलवे की अनोखी पहल

छठ पर्व पर घर लौट रहे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने खास तोहफा दिया है। देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों जैसे पटना, दानापुर, हाजीपुर, भागलपुर, जमालपुर, सोनपुर, नई दिल्ली, गाजियाबाद और आनंद विहार टर्मिनल पर छठ के पारंपरिक गीतों की मधुर धुनें बज रही हैं। यह पहल यात्रियों को घर जैसी गर्मजोशी और त्योहार का अनुभव देने के लिए की गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इसका मकसद केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि यात्रियों को छठ पर्व की पवित्र भावना से जोड़ना भी है। इस कदम से स्टेशन का माहौल भक्तिमय और सकारात्मक बन गया है, जिससे यात्रियों की यात्रा और भी सुखद और यादगार हो रही है।

- Advertisement -
Ad image

छठ की भव्यता में डूबी दिल्ली

दिल्ली के घाटों यमुना तट, कालिंदी कुंज, वजीराबाद और आईपी एस्टेट पर इस बार खास तैयारियां की गई हैं। नगर निगम और दिल्ली जल बोर्ड की टीमों ने सफाई और सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए हैं। महिलाओं और बच्चों की सुविधा के लिए अलग घाट भी बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ अब केवल बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश का पर्व नहीं रहा, बल्कि दिल्ली सहित पूरे भारत का सांस्कृतिक उत्सव बन गया है।

Keywords: Delhi Chhath Puja Holiday, CM Rekha Gupta, Chhath Puja 2025, Indian Railways Initiative

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू