Delhi Metro Day: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब देश में दिख रहा है। इसी दिशा में दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। अब से हर सोमवार को ‘मेट्रो डे’ मनाया जाएगा। इस दिन सरकारी कर्मचारी अपने निजी वाहनों की बजाय मेट्रो से दफ्तर आएंगे। इसका उद्देश्य ईंधन की बचत करना, ट्रैफिक कम करना और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देना है।
दिल्ली सरकार का ईंधन बचत अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने के लिए कई कदम उठाए हैं। आज से दिल्ली में ‘मेट्रो डे’ लागू किया गया है, जिसमें मंत्री और अधिकारी सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करेंगे। सरकार ने विभागीय पेट्रोल खर्च में 20% कमी का लक्ष्य रखा है। साथ ही वर्क फ्रॉम होम और नए ऑफिस टाइमिंग पर भी विचार चल रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद मेट्रो से यात्रा कर आईटीओ स्टेशन पहुंचेंगी। “मेरा भारत, मेरा योगदान” और “मेट्रो सोमवार” अभियान भी चलाया जा रहा है।
#WATCH | Following Prime Minister Narendra Modi's appeal to conserve fuel amidst the West Asia crisis, Delhi Chief Minister Rekha Gupta travels in the Delhi Metro
— ANI (@ANI) May 18, 2026
(Video source: CMO) pic.twitter.com/t73pbMN5PE
मेट्रो सेवाओं में बढ़ोतरी
पश्चिम एशिया में तनाव के चलते और लोगों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से DMRC ने बड़ा फैसला लिया है। अब हर सोमवार और जरूरत पड़ने पर अन्य दिनों में भी अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी और अधिक लोग मेट्रो का उपयोग कर सकेंगे।
पुलिस विभाग में ईंधन बचत के निर्देश
दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सरकारी वाहनों के इस्तेमाल और ईंधन खपत को कम करने के लिए नया मेमोरेंडम जारी किया है। इसमें मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात और प्रधानमंत्री की अपील का भी उल्लेख किया गया है। सभी यूनिट्स और कार्यालयों को गैर-जरूरी वाहन उपयोग घटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सरकारी गाड़ियों के सही और नियंत्रित उपयोग पर जोर दिया गया है। मेमोरेंडम में पेट्रोल और डीजल की बचत को प्राथमिकता देने को कहा गया है।
Keywords: Delhi Metro Day, Fuel Saving Campaign Delhi, Rekha Gupta Government Initiative, DMRC Extra Metro Services

