- Advertisement -

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री की कार पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, गोदारा गैंग का शूटर निकला

दिल्ली पुलिस की उत्तरी जिला यूनिट ने कश्मीरी गेट इलाके में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री पर हुई फायरिंग के मामले में रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है।

2 Min Read

दिल्ली पुलिस की उत्तरी जिला यूनिट ने कश्मीरी गेट इलाके में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री पर हुई फायरिंग के मामले में रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। वकील दीपक खत्री पर 25 फरवरी को फायरिंग की गई थी। गिरफ्तार आरोपी रोहित सोलंकी कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा का शार्प शूटर बताया जा रहा है और उसके इशारे पर कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।

- Advertisement -
Ad image

क्या हुआ था उस दिन

24 फरवरी की देर रात दिल्ली के कश्मीरी गेट ISBT के पास दीपक खत्री की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। घटना रात करीब 10:30 बजे की है, जब दीपक खत्री अपने चार साथियों के साथ मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास पहुंचे थे।

इसी दौरान बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और कार को घेरकर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

- Advertisement -
Ad image

खतरे को भांपते हुए ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को वहां से तेज रफ्तार में निकाल लिया और सिविल लाइंस स्थित एक पांच सितारा होटल तक पहुंचा दिया, जहां सभी ने शरण ली।

इस हमले के पीछे किसी विरोधी गैंग का हाथ होने की आशंका जताई गई है। फायरिंग में दीपक खत्री बाल-बाल बच गए, लेकिन कार की पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति को गोली लग गई। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

उत्तरी जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और माजरा डबास क्षेत्र के पास से रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के समय रोहित स्कूटी पर सवार था और उसने वकील की कार को निशाना बनाकर सीधे गोलियां चलाई थीं।

Keywords: Lawrence Bishnoi, Deepak Khatri Firing Case, Rohit Solanki Arrested, Rohit Godara Gang, Delhi Firing News, Kashmere Gate ISBT Incident

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू