- Advertisement -

सबरीमला में गोल्ड के बाद अब घी का घोटाला, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

केरल के प्रसिद्ध सबरीमला मंदिर में सोने की कथित लूट के बाद अब घी से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है। लाखों रुपये के इस मामले की जांच के आदेश केरल हाई कोर्ट ने दे दिए हैं।

3 Min Read

तिरुवनंतपुरम: केरल के प्रसिद्ध सबरीमला मंदिर में सोने की कथित लूट के बाद अब घी से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है। लाखों रुपये के इस मामले की जांच के आदेश केरल हाई कोर्ट ने दे दिए हैं। आरोप है कि महज़ दो महीने की अवधि में मंदिर में घी की बिक्री की आड़ में करीब 35 लाख रुपये का गबन किया गया।

- Advertisement -
Ad image

इस अनियमितता की भनक सबसे पहले मंदिर के विजिलेंस अधिकारी को लगी। इसके बाद कराए गए आंतरिक ऑडिट में घोटाले से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्रावणकोर देवसस्वोम बोर्ड (TDB) ने काउंटर इंचार्ज सुनील पोट्टी को निलंबित कर दिया है।

जांच में क्या सामने आया

जांच में पता चला कि 17 नवंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 के बीच ठेकेदार ने 100 एमएल के कुल 3,52,050 घी पैकेट तैयार किए थे। ये सभी पैकेट बिक्री के लिए मंदिर के विशेष अधिकारी को सौंपे गए थे। इन पैकेटों में से अलग-अलग दिनों में मरामाथ बिल्डिंग स्थित काउंटर से करीब 89,300 पैकेट बेचे गए। इनमें से 143 पैकेट खराब पाए गए, जबकि 27 दिसंबर 2025 तक काउंटर में केवल 28 पैकेट ही शेष थे। खराब और बचे हुए पैकेटों को घटाने के बाद, 89,129 पैकेटों की बिक्री से प्राप्त राशि बोर्ड को जमा की जानी चाहिए थी। हालांकि, काउंटर इंचार्ज कर्मचारियों ने सिर्फ 75,450 पैकेटों की रकम ही जमा की, जिससे बड़े पैमाने पर गबन की पुष्टि हुई।

- Advertisement -
Ad image

भगवान को चढ़ाया जाता है घी और नारियल

सबरीमला में भगवान अय्यप्पा के दर्शन के लिए आने वाले भक्त नारियल और घी चढ़ाते हैं। इन्हीं सामग्रियों से ‘आथिया सिष्टम’ नामक प्रसाद तैयार किया जाता है, जिसे बाद में भक्तों को बेचा जाता है। यह प्रसाद त्रावणकोर देवसस्वोम बोर्ड के लिए राजस्व का एक बड़ा स्रोत है। इस प्रसाद की बिक्री का ठेका बोर्ड द्वारा ठेकेदार को दिया जाता है। इसके तहत 100 एमएल के एक पैकेट की कीमत 100 रुपये तय की गई है, जबकि ठेका लेने वाले को प्रति पैकेट करीब 20 पैसे का लाभ होता है।

Keywords: Sabarimala Ghee Scam, Sabari Mala Temple News, Kerala Temple Scam, Travancore Devaswom Board, TDB Kerala, Sabarimala Latest News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू