- Advertisement -

डेंजर पत्नी! बीवी को आया गुस्सा तो पति की चाकू से काट बेड पर फेंक दी जीभ, घर में मचा हड़कंप

आमतौर पर पत्नी यह सोचती है कि कौन-सी खास डिश बनाकर पति को खुश किया जाए, लेकिन कई बार खाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद भी हो जाता है।

2 Min Read

गाजियाबाद: आमतौर पर पत्नी यह सोचती है कि कौन-सी खास डिश बनाकर पति को खुश किया जाए, लेकिन कई बार खाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद भी हो जाता है। गाजियाबाद में ऐसा ही एक विवाद इस कदर हिंसक हो गया कि उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। यह मामला गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के संजयपुरी का है, जहां ईशा और उसके पति विपिन के बीच खाने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला उग्र हो गया। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ईशा ने गुस्से में आकर अपने पति विपिन की जीभ चाकू से काट डाली।

- Advertisement -
Ad image

बताया जा रहा है कि ईशा ने चाकू से विपिन की जीभ काटकर अलग कर दी और उसे बिस्तर पर फेंक दिया। इसके बाद दर्द से कराहते हुए विपिन जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर घर में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पत्नी की इस हरकत को देखकर सन्न रह गए। इसके बाद विपिन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की शादी करीब दस महीने पहले ही हुई थी। परिवारवालों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था और दोनों के संबंध ठीक नहीं थे।

- Advertisement -
Ad image

दर्द से चिल्लाते विपिन की आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और गुस्से में आकर उन्होंने आरोपी पत्नी की पिटाई कर दी। फिलहाल विपिन का इलाज अस्पताल में चल रहा है, लेकिन वह दोबारा बोल पाएगा या नहीं, इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। वहीं, घटना को अंजाम देने वाली पत्नी ईशा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

Keywords: Ghaziabad Crime News, Wife Cuts Husband Tongue, Domestic Violence India, UP Crime News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू