उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वी.के. जोशी की गोली लगने से मौत हो गई। मामला राजपुर क्षेत्र का है, जहां ब्रिगेडियर वी.के. जोशी को उस वक्त गोली लगी, जब वह सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो लोग अलग-अलग गाड़ियों में सवार थे और किसी बात को लेकर उनके बीच बहस हो रही थी। कुछ ही देर में यह बहस हिंसक हो गई और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर फायरिंग करने लगे।
इसी दौरान चली एक आवारा गोली सुबह टहलने निकले ब्रिगेडियर को जा लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और मामले की जांच जारी है।
वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “सुबह टहलने के दौरान मैंने एक घटना देखी। जब मैं मौके पर पहुंचा, तो ब्रिगेडियर के साथ मौजूद लोगों ने बताया कि उन्हें गोली लगी है। यह भी कहा गया कि दो वाहनों में सवार लोग एक-दूसरे पर फायरिंग कर रहे थे।”
#WATCH | Dehradun | An eyewitness says, "During morning walk, I saw an incident and on reaching the spot, the people who were with the Brigadier said that he had been shot. It was said that people in 2 vehicles were firing at each other…" https://t.co/fYfZECnzSP pic.twitter.com/SjSzdGqxIU
— ANI (@ANI) March 30, 2026
फिलहाल, सरेआम फायरिंग करने वाले लोग कौन थे और कहां से आए थे, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि कहीं यह किसी तरह का गैंगवार तो नहीं था। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।
Keywords: Dehradun, Brigadier VK Joshi Death, Uttarakhand Crime News

