- Advertisement -

Ajit Pawar Plane Crash: ‘ब्लैक बॉक्स का नष्ट होना असंभव’, रोहित पवार के बाद अब बेटे जय ने उठाए अजित पवार की मौत पर सवाल

महाराष्ट्र में हालिया विमान दुर्घटना को लेकर राजनीति गरमा गई है। जय पवार ने ब्लैक बॉक्स पर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की, जबकि अनिल देसाई ने गहन जांच की अपील की।

3 Min Read

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे जय पवार ने हाल की विमान दुर्घटना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ब्लैक बॉक्स का नष्ट होना संभव नहीं है और इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके बाद शिवसेना (यूबीटी) सांसद अनिल देसाई ने भी मामले की पूरी पारदर्शिता से जांच की अपील की। जय पवार ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की जनता को इस दुर्घटना का सत्य जानने का पूरा अधिकार है और एयरलाइन की उड़ानों और विमान के रखरखाव की जांच तुरंत की जानी चाहिए।

- Advertisement -
Ad image

जय पवार ने पिता को किया याद

जय पवार ने हाल की दुर्घटना में लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। अपने संदेश के अंत में उन्होंने “मिस यू डैड” लिखकर पिता अजित पवार को याद किया।

image 1

अनिल देसाई ने की निष्पक्ष जांच की अपील

शिवसेना यूबीटी सांसद अनिल देसाई ने विमान हादसे की निष्पक्ष और व्यापक जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जब जय पवार और रोहित पवार जैसे परिवार के सदस्य इस मामले पर सवाल उठा रहे हैं, तो सरकार का कर्तव्य बनता है कि वह हर पहलू की गहन जांच करे। साथ ही, उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की शंका उत्पन्न हुई है, तो उसे पारदर्शी जांच से दूर किया जाना चाहिए।

- Advertisement -
Ad image

अनिल देसाई ने बीजेपी पर किया वार

भिवंडी महानगरपालिका की राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल देसाई ने बीजेपी और शिवसेना के बीच मतभेदों पर टिप्पणी की। उन्होंने शिंदे गुट पर सत्ता के लिए गठबंधन करने और विश्वासघात के आरोप लगाए, जबकि वे खुद भी इस राजनीतिक पद्धति को अपना चुके थे। मुंबई के कोस्टल मिररोड परियोजना पर देसाई ने कहा कि अगर नागरिकों को इस सड़क का विरोध है, तो सरकार को जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और राजनीति से ऊपर उठकर जनहित को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Keywords: Ajit Pawar Son Jay Pawar, Maharashtra Plane Crash Investigation, Anil Desai Demand Transparency, Shiv Sena UBT Political Statements

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू