कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई आखिरकार बुधवार को अमेरिका से भारत लौट आया है। वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने 18 नवंबर को अनमोल बिश्नोई को डिपोर्ट किया, जिसके बाद बुधवार सुबह उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर उतारा गया।
NIA सूत्रों के अनुसार
अनमोल को एयरपोर्ट से सीधे पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा, जहां उसकी पेशी होगी। सबसे पहले NIA उसे अपनी कस्टडी में लेगी।
कई हाई-प्रोफाइल मामलों में शामिल
अनमोल बिश्नोई पर कई हाई-प्रोफाइल मामलों में शामिल होने का आरोप है, जिनमें सिद्धू मूसे वाला मर्डर (2022), सलमान खान के घर पर फायरिंग (अप्रैल 2024), जिसकी जिम्मेदारी उसने सोशल मीडिया पर ली थी और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड (अक्टूबर 2024) शामिल है। NIA ने अनमोल पर ₹10 लाख का इनाम घोषित कर रखा था और वह संगठित अपराध सिंडिकेट मामले में भी वांटेड है।
फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल
सिद्धू मूसेवाला की हत्या से ठीक एक महीने पहले फर्जी पासपोर्ट (भानु प्रताप नाम से) का इस्तेमाल कर वह भारत से भाग गया था। माना जाता है कि वह विदेश में बैठकर गोल्डी बराड़ और अन्य साथियों के साथ मिलकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का संचालन कर रहा था। अनमोल बिश्नोई के साथ लगभग 197 अन्य अवैध प्रवासियों को भी अमेरिका से भारत डिपोर्ट किया गया है। जांच एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे देश में हुए कई बड़े अपराधों के राज़ खुलने की उम्मीद है। दिल्ली पुलिस, मुंबई पुलिस और राजस्थान पुलिस भी उससे पूछताछ के लिए कतार में हैं।
Keywords: Lawrence Bishnoi Gang, Anmol Bishnoi Deported, NIA Most Wanted, Baba Siddique Murder Case

