लोकगीत की मल्लिका और सोशल मीडिया की पसंदीदा गायिका मैथिली ठाकुर ने संगीत की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है। अब 25 साल की उम्र में मैथिली राजनीति में भी कदम रख चुकी हैं और बिहार के अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार के रूप में जीत के करीब हैं। आइए जानते हैं उनके परिवार, शिक्षा, करियर और संपत्ति के बारे में।
मैथिली ठाकुर कौन हैं?
मैथिली ठाकुर ने बहुत कम उम्र में संगीत की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने लोकगीत और शास्त्रीय संगीत में अपनी छाप छोड़ी। रियलिटी शो में भाग लेने के बाद भी उनकी लोकप्रियता बढ़ती रही। उन्होंने सारेगामा लिटिल चैप्स, इंडियन आइडल जूनियर और द राइजिंग स्टार जैसे शो में हिस्सा लिया। भले ही उन्होंने ये शो जीतें नहीं, लेकिन अपनी प्रतिभा और सादगी के कारण उन्होंने लाखों दिलों में जगह बनाई।
अब मैथिली ने राजनीति में एंट्री की है और अलीनगर सीट से बीजेपी की उम्मीदवार के रूप में जनता का विश्वास जीत रही हैं। चुनाव से पहले उन्होंने कहा था कि राजनीति में मैं एक सेविका की तरह काम करूंगी। मैं अपनी आंखों के सामने सिर्फ अलीनगर देख रही हूं। यह मेरी जीत नहीं है, यह उन लोगों की जीत है।
मैथिली ठाकुर का परिवार
मैथिली का परिवार संगीत के प्रति बहुत समर्पित है। उनके पिता रमेश ठाकुर खुद एक संगीतकार हैं और मैथिली के पहले गुरु भी रहे हैं। उनकी मां एक होममेकर हैं और उनके दो छोटे भाई ऋषभ ठाकुर और अयाची ठाकुर भी संगीत में रूचि रखते हैं और मैथिली का समर्थन करते हैं। मैथिली का परिवार मूल रूप से बिहार के एक छोटे से गांव से है, लेकिन रोजगार की तलाश में उनके पिता दिल्ली चले गए, जहां मैथिली ने अपनी पढ़ाई पूरी की।
मैथिली ठाकुर की शिक्षा
मैथिली की शिक्षा की शुरुआत घर से हुई थी। बाद में दिल्ली आकर उनका एडमिशन बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। अपनी मेधावी प्रतिभा के कारण उन्हें स्कॉलरशिप भी मिली। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए की डिग्री हासिल की।
मैथिली ने पढ़ाई के साथ-साथ अपना संगीत करियर भी मैनेज किया और छोटी उम्र में ही अपनी पहचान बनाई।
मैथिली ठाकुर की नेटवर्थ
मैथिली ठाकुर ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। उनके अनुसार उनकी चल संपत्ति करीब ₹2.32 करोड़, अचल संपत्ति ₹1.5 करोड़ यानि कुल मिलाकर ₹3.82 करोड़ से अधिक की संपत्ति उनके पास है। मैथिली की आय का मुख्य स्रोत उनके लाइव शो, सोशल मीडिया, और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। उनकी सादगी और नैतिकता ने उन्हें और भी लोकप्रिय बनाया है।
रियलिटी शो का सफर
मैथिली ने सिर्फ 13 साल की उम्र में अपने संगीत करियर की शुरुआत की। उन्होंने सारेगामा लिटिल चैंप्स और इंडियन आइडल जूनियर में भाग लिया लेकिन पहले प्रयास में सफल नहीं हो पाईं। 16 साल की उम्र में उन्होंने द राइजिंग स्टार में हिस्सा लिया और पहली रनर-अप रहीं। इन शो ने उन्हें देश-विदेश में पहचान दिलाई और संगीत प्रेमियों के दिलों में उनकी जगह पक्की की।
राजनीति में कदम
25 साल की मैथिली ठाकुर ने संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के बाद अब राजनीति की ओर रुख किया है। उन्होंने अलीनगर सीट से बीजेपी का झंडा थामा है और चुनाव के दौरान जनता का विश्वास जीत रही हैं। उनके अनुसार, राजनीति में उनकी प्राथमिकता लोगों की सेवा करना और क्षेत्र की प्रगति सुनिश्चित करना है।
मैथिली ठाकुर सिर्फ एक गायिका नहीं बल्कि अब एक युवा राजनीतिक नेता के रूप में भी सामने आ रही हैं। संगीत की दुनिया में अपनी छाप छोड़ने के साथ ही उनका राजनीति में आना कितना आगे ले जाएगा। ये आना वाला वक्त ही बताएगा।
Keywords: Maithili Thakur, Maithili Thakur Family, Maithili Thakur Education, Maithili Thakur Net Worth, Young Indian Singer

