- Advertisement -

जुबिन गर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई तेज, चचेरा भाई डीएसपी संदीपन गर्ग गिरफ्तार

सिंगापुर यॉट पार्टी में गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले में असम पुलिस ने जांच तेज कर दी है। DSP चचेरे भाई संदीपन गर्ग समेत 5 गिरफ्तार, पत्नी ने निष्पक्ष जांच की मांग की।

3 Min Read

असम पुलिस ने गायक ज़ुबिन गर्ग की मौत के मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए उनके चचेरे भाई और पुलिस अधिकारी डीएसपी संदीपन गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह असम सीआईडी की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) ने लंबी पूछताछ के बाद संदीपन को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि जब ज़ुबिन गर्ग की मौत हुई, तब संदीपन मौके पर मौजूद थे। यह गिरफ्तारी असमिया प्रवासी भारतीय रूप कमल कलिता की एसआईटी में गवाही के एक दिन बाद हुई, जिससे मामले में नया मोड़ आ गया है।

- Advertisement -
Ad image

यॉट पार्टी के दौरान गयी जान

19 सितंबर को सिंगापुर में आयोजित एक यॉट पार्टी के दौरान 52 वर्षीय गायक ज़ुबिन गर्ग तैरते हुए डूब गए। इस दौरान उनके साथ कई सहयोगी और दोस्त मौजूद थे। पुलिस और एसआईटी की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ज़ुबिन को पहले ही डॉक्टरों ने पानी और आग से दूर रहने की सलाह दी थी, लेकिन उन्हें समुद्र में जाने की अनुमति दी गई। यॉट पार्टी में मौजूद लोगों से पूछताछ में यह पता चला कि संदीपन गर्ग भी मौके पर थे और उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

अब तक हुई पांच गिरफ्तारी

ज़ुबिन गर्ग के मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, नॉर्थईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत और उनके बैंड के दो सदस्य, संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी और युवा गायिका अमृतप्रभा महंत शामिल हैं। यह गिरफ्तारी सामाजिक और मीडिया में भारी चर्चा का विषय बनी हुई है। गायक के प्रशंसक इस मामले में न्यायपूर्ण और पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

पत्नी ने की जांच की मांग

ज़ुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग फिर से दोहराई। उन्होंने सवाल उठाया कि डॉक्टरों की चेतावनी के बावजूद, उनके पति को समुद्र में क्यों ले जाया गया और उनके मैनेजर और मित्रों ने स्वास्थ्य स्थिति को जानकर भी उन्हें इस खतरे से क्यों नहीं रोका। जांच के दौरान, संगीतकार शेखर ने SIT के सामने दावा किया कि सिद्धार्थ शर्मा और श्यामकानु महंत ने सिंगापुर में ज़ुबिन को जहर दिया था। इस आरोप ने मामले को एक नया मोड़ दे दिया है और जांच को और संवेदनशील बना दिया है।

Keywords: Zubin Garg, Assam Police, DSP Sandipan Garg, SIT Investigation, Musician Death, Murder Allegation, Manager Arrest

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू