- Advertisement -

चिराग का पीके कलेक्शन, टेंशन में एनडीए, इस बार चुनाव में फिर होगा खेला क्या?

चिराग पासवान ने बुधवार को जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की बिहार की राजनीति में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की है। पासवान ने कहा कि वह पीकी की “ईमानदार भूमिका” की कद्र करते हैं।

4 Min Read

Bihar Assembly Election 2025: विधानसभा चुनाव के पहले बिहार की राजनीति में एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए टेंशन का दौर जारी है। एक ओर जहां लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव महागठबंधन खेमे को टेंशन दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री व एनडीए के कद्दावर नेता चिराग पासवान अपने सहयोगियों को असहज कर रहे हैं। चाहे बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर उनका बयान हो या फिर प्रशांत किशोर की तारीफ। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की बिहार की राजनीति में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की है। पासवान ने कहा कि वह पीकी की “ईमानदार भूमिका” की कद्र करते हैं, क्योंकि जो भी व्यक्ति जाति, पंथ या धर्म से ऊपर उठकर केवल बिहार और उसके विकास के बारे में सोचता है, उसका राज्य में हमेशा स्वागत है।

- Advertisement -
Ad image

चिराग पासवान ने कहा,प्रशांत जी अपनी एक ईमानदार भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी मैं सराहना करता हूं। मैं बिहार की राजनीति में हर उस व्यक्ति का स्वागत करता हूं, जो जात-पात, धर्म-मजहब से ऊपर उठकर बिहार और बिहारियों के लिए काम करने की सोच रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती विकल्पों में है- अगर किसी को ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ का एजेंडा पसंद है तो वह उसका समर्थन करे, किसी को MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण सही लगता है तो वह उस रास्ते पर चले और अगर कोई मेरे M-Y समीकरण जो कि महिला और युवा है, के साथ जुड़ना चाहता है तो वह भी एक विकल्प है।

हालांकि इस बीच प्रशांत किशोर सभी मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने से तनिक भी गुरेज नहीं करते। ऐसे में चिराग द्वारा उनका स्वागत किया जाना एनडीए नेताओं को रास नहीं आ रहा है। चिराग ने बढ़ते अपराध को लेकर सरकार के सामने जो सवाल खड़े किए हैं, उससे पहले ही जदयू नेताओं द्वारा गठबंधन धर्म पालन करने की नसीहत दी जा चुकी है। ऐसे में पीके की तारीफ दूरियों को और अधिक बढ़ा सकती है।

- Advertisement -
Ad image

2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने जदयू को काफी नुकसान पहुंचा था। उनके कारण ही नीतीश कुमार की पार्टी पहले की बजाय तीसरे नंबर की पार्टी बन गई थी। ऐसे में चिराग के बयान से राजनीतिक जानकार यह भी अनुमान लगाने लगे हैं की कहीं इस बार भी उनके द्वारा कुछ ऐसा ही खेल न खेला जाए। चिराग और प्रशांत किशोर की पार्टी के बीच गठबंधन की भी चर्चा को इस तरह का बयान हवा दे रहा है।

चिराग पासवान भारतीय राजनीति में मौसम वैज्ञानिक कहे जाने वाले रामविलास पासवान के बेटे हैं। फिलहाल वे एनडीए में हैं और नरेंद्र मोदी की सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। लेकिन बिहार की राजनीति से उनका प्रेम जग जाहिर है। कई बार वे विधानसभा चुनाव लड़ने की भी इच्छा जाता चुके हैं। अपने आप को मोदी के हनुमान बताने वाले चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हमेशा टेंशन देते रहते हैं।

Keywords: Bihar Assembly Election 2025, Bihar Election 2025, Bihar News In Hindi, Bihar News, Bihar News In Hindi Today, बिहार ब्रेकिंग न्यूज़ , बिहार न्यूज लाइव, बिहार विधानसभा चुनाव 2025

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू