बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान होना अभी बाकी है। इस बीच सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-2 तैयारियों में जुटे हुए हैं। इंडिया गठबंधन और NDA में शामिल छोटे राजनीतिक दलों ने भी अपने गेम प्लान से राष्ट्रीय नेताओं से शेयर किया है। सबसे ज्यादा हलचल चल इस समय इंडिया गठबंधन में हो रही है। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव रात दिन दोनों नेताओं ने वोटर अधिकार यात्रा के जरिए बिहार के लोगों से जुड़ने की कोशिश की है। दोनों ही इस बार विधानसभा चुनाव जीतने का दावा भी कर रहे हैं,लेकिन गठबंधन में शामिल छोटे दल उनके लिए मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। इस बार इंडिया गठबंधन में हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और पशुपति पारस का लोजपा गुट भी शामिल हैं। दोनों ही पार्टियां ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह रही हैं। जिससे इंडिया गठबंधन के सामने मुश्किलें खड़ी हो रही।
बिहार में महागठबंधन की बात करें तो इसमें RJD, कांग्रेस, CPI, CPM और VIP पार्टी अभी तक शामिल थे। अब 2 और दलों ने भी इसमें एंट्री की है। इस बार हेमंत सोरेन की पार्टी और लोजपा (पारस) गुट भी इसमें शामिल है। यानी अब कुल मिलाकर 8 पार्टियां महागठबंधन का हिस्सा हैं। अबकी बार बिहार विधानसभा की 243 सीटों का 8 दलों में बंटवारा होगा। बताया जा रहा है कि कांग्रेस और भाकपा-माले इस बार पहले से ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं। इसी तरह महागठबंधन में शामिल हुए दल भी अपने लिए सीट मांग रहे हैं। अब तेजस्वी और राहुल गांधी इस समस्या को कैसे सुलझाएंगे ये एक बड़ा सवाल है।
पारस लोजपा को चाहिए मंत्री पद
एक तरफ तेजस्वी और राहुल गांधी इस बार पशुपति पारस के जरिए NDA के चिराग पासवान को पटखनी देने की तैयारी में हैं और इसे लेकर पशुपति पारस से सीटों को लेकर बात चल रही है। दोनों नेता पासवान वोटो का बंटवारा चाहते हैं, लेकिन पशुपति सीटों के साथ मंत्रीपद की भी मांग कर रहे हैं। सूत्रों से पता चला है कि पशुपति पारस 4-5 सीटों के अलावा मंत्री पद भी मांग रहे हैं। मंत्री पद पर तो सहमति बन गई है, लेकिन सीटों को लेकर अभी भी बात चल रही है।
हेमंत सोरेन को मिल सकती है 1 सीट
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपनी पार्टी JMM के लिए सीट की मांग की है। हेमंत ने वैसे तो 1 सीट की मांग की है। कांग्रेस और राजद उन्हें 1 सीट देने को भी तैयार हो गई है। माना जा रहा है कि महागठबंधन झारखंड से सटे बांका, मुंगेर और भागलपुर से सटे इलाकों की 1 विधानसभा सीट JMM को दे सकता है।
मुकेश सहनी ने बढ़ाई मुश्किलें
महागठबंधन में शामिल मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ने 50 सीटों के साथ उप मुख्यमंत्री का पद भी चाहती है। मुकेश सहनी चाहते हैं कि तेजस्वी उनकी पार्टी को 50 सीटों के साथ उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए। इसे लेकर तेजस्वी और राहुल दोनों बहुत परेशान हैं। सूत्रों की मानें तो इंडिया गठबंधन मुकेश उपमुख्यमंत्री बनाने पर राजी है, लेकिन सीटें सिर्फ 20-25 देना चाहता है।
कांग्रेस को 60 सीटों पर करना पड़ेगा संतोष
बिहार में कांग्रेस इस बार 60 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। पिछली बार कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन सिर्फ 19 सीट तक ही सीमटकर रह गई थी। ऐसे में इस बार 60 सीटों पर संतोष करना पड़ेगा। तेजस्वी और राहुल की सीटों को लेकर काफी हद तक बात भी हो चुकी है। बताया यह जा रहा है कि इस बार RJD ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। पिछली बार RJD ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा और इस बार ये संख्या बढ़कर 160 पहुंच सकती है। इसके अलावा बात करें भाकपा-माले को तो 30 सीटें देने की चर्चा चल रही है वजह है पिछली बार इस पार्टी ने 19 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी।
Keywords:– Bihar Elections, Politics, India, Bihar News, Tejashwi-rahul On Bihar Election, Bihar Election News, Bihar News Update 2025, India Alliance, Bihar Election Preparation

