- Advertisement -

महाराष्ट्र में मेथनॉल वाली शराब का कहर, अब तक 18 लोगों की हुई मौत; आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी योगेश वानखेड़े ने ज्यादा मुनाफे के लिए शराब में मेथनॉल मिलाया। इससे कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई और कुछ लोगों की मौत हो गई।

3 Min Read

Pune Illicit Iiquor Case: पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। फुगेवाड़ी इलाके में अभी भी छह लोग गंभीर हालत में हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना में पिंपरी चिंचवड़ के फुगेवाड़ी-दापोड़ी क्षेत्र में 12 और पुणे के हडपसर में 6 लोगों की मौत हुई है।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी योगेश वानखेडे को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसने ज्यादा मुनाफे के लिए शराब में मेथनॉल मिलाकर बेची थी, जिससे कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई और इतनी बड़ी संख्या में मौतें हुईं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जहरीली शराब कांड में ऑनलाइन मेथनॉल सप्लाई का खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी योगेश वानखेड़े राधेश्याम प्रजापति से 35 लीटर की एक कैन 1900 रुपये में खरीदकर शराब सप्लाई करता था और उसे आगे दुकानों तक 2700 रुपये प्रति कैन के भाव पर बेचता था। ज्यादा मुनाफे के लालच में उसने ऑनलाइन मेथनॉल मंगवाना शुरू किया और उसे शराब में मिलाकर मात्रा बढ़ा दी। इस मिलावट के चलते शराब जहरीली हो गई और कई लोगों की जान चली गई।

- Advertisement -
Ad image

पहले भी जेल जा चुका था आरोपी, नेटवर्क की जांच तेज

योगेश वानखेड़े पहले भी अवैध शराब के कारोबार में गिरफ्तार हो चुका है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल आबकारी विभाग और पुलिस उसकी पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद कार्रवाई और तेज कर दी गई है। इस घटना के बाद आबकारी विभाग और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं कि पुणे जैसे शहर में इतने बड़े स्तर पर यह अवैध कारोबार कैसे चलता रहा। हालांकि, अभी तक किसी अधिकारी ने इस पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत दुकानों से ही शराब खरीदें।

Keywords: Pune Illicit Liquor Case, Methanol Poisoning Pune, Fake Liquor Deaths Maharashtra

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू