Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबलपुर पुलिस ने उसे भोपाल पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद उसे भोपाल लाया गया। पुलिस का कहना है कि उसे आज दोपहर कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे पूछताछ के लिए 7 दिन की रिमांड की मांग की जाएगी।
फरार आरोपी ने किया सरेंडर
समर्थ सिंह 22 मई को जबलपुर जिला जज की कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए पहुंचा था। वह 12 मई से फरार चल रहा था और उस पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था। इसी दौरान उसके वकील ने अग्रिम जमानत याचिका वापस लेते हुए अदालत को बताया था कि समर्थ अब सरेंडर करने के लिए तैयार है।
#WATCH | Bhopal, MP: On Twisha Sharma death case, ACP Rajnish Kashyap says, "Our team has arrested accused Samarth Singh from Jabalpur. We will produce him before the Court today. A press conference will be done at 1 pm today by the Police Commissioner. We will seek a 7-day… pic.twitter.com/1WC5kO2lyz
— ANI (@ANI) May 23, 2026
लंबे समय से फरार था आरोपी
समर्थ सिंह ने शुक्रवार को सरेंडर के बाद गिरफ्तारी दी थी, जिसके बाद भोपाल पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। वह 12 मई से ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से फरार था और गिरफ्तारी से बच रहा था। इसी दौरान बार काउंसिल ने उसका वकालत लाइसेंस भी रद्द कर दिया। जबलपुर कोर्ट में उसके पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर ओमती थाने भेजा और बाद में भोपाल पुलिस को सौंप दिया।
सरेंडर से पहले बढ़ा तनाव
पुलिस ने समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 30,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को उसने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में दायर अग्रिम जमानत याचिका भी वापस ले ली। इसके बाद उसके पास सरेंडर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। जब वह जबलपुर जिला कोर्ट पहुंचा तो वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया, क्योंकि ट्विशा के परिजनों के वकील ने आपत्ति जताते हुए कहा कि हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार उसे भोपाल जिला न्यायालय या जांच अधिकारी के सामने आत्मसमर्पण करना चाहिए था।
Keywords: Twisha Sharma Case Update, Samarth Singh Custody, Madhya Pradesh Murder Investigation

