- Advertisement -

ईंधन संकट के बीच पीएम मोदी का सख्त कदम, काफिले की संख्या घटाकर दिया बड़ा संदेश

होर्मुज संकट के बीच पीएम मोदी ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग ऑफिस आने-जाने में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें और जहां संभव हो वर्क फ्रॉम होम अपनाएं।

3 Min Read

देश में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की अपील के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अहम कदम उठाया है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अपने काफिले का आकार लगभग 50 प्रतिशत तक घटाने का निर्देश दिया है और यह आदेश एसपीजी को दिया गया है। इसके साथ ही काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है, हालांकि नई गाड़ियों की खरीद नहीं की जाएगी। इससे पहले गुवाहाटी जैसे दौरे के दौरान भी काफिले में कमी देखने को मिली थी।

- Advertisement -
Ad image

संकट के बीच संयम और बदलाव पर जोर

गुवाहाटी में हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सभी मुख्यमंत्रियों को पीएम मोदी के भाषण की प्रतियां वितरित की गई थीं। इसमें संकट की स्थिति में संयम और संसाधनों के समझदारी से उपयोग की बात कही गई थी। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक काफिले में वाहनों की संख्या में कमी की है, जबकि सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस कदम को पश्चिम एशिया संकट के बीच नागरिकों से की गई उनकी अपील से जोड़कर देखा जा रहा है। कार्य योजना में इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑनलाइन बैठकों के उपयोग को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।

ईंधन बचत को लेकर पीएम मोदी की अपील

हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि लोग मेट्रो, इलेक्ट्रिक बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें। इसके साथ ही उन्होंने कारपूलिंग को बढ़ावा देने और एक ही वाहन में अधिक लोगों के साथ यात्रा करने की सलाह दी थी।

- Advertisement -
Ad image

WFH और सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में वर्चुअल मीटिंग और घर से काम करने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि मौजूदा हालात को देखते हुए सोने की खरीदारी फिलहाल टालें, क्योंकि इससे देश का बड़ा धन आयात के जरिए बाहर चला जाता है।

Keywords: PM Modi Convoy Reduction, Fuel Saving Appeal, Public Transport Promotion, Work From Home Government Policy

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू