- Advertisement -

शुभेंदु अधिकारी के PA के हत्या मामले में बड़ा फैसला, चंद्रनाथ रथ केस की जांच अब CBI करेगी

शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब सीबीआई करेगी। बंगाल सरकार की सिफारिश के बाद एजेंसी आज इस केस की जिम्मेदारी बंगाल पुलिस से अपने हाथ में लेगी।

2 Min Read

पश्चिम बंगाल में चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के हाथों में होगी। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद सीबीआई आज से इस मामले की फाइल और जांच प्रक्रिया अपने कब्जे में ले रही है। इस केस में अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है।

- Advertisement -
Ad image

हत्याकांड की जांच में SIT सक्रिय

मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई है। पुलिस ने इस केस में उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को पश्चिम बंगाल लाकर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच SIT को सौंपी गई

6 मई को शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आए हैं। जांच के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस ने SIT का गठन किया है, जिसमें STF और CID के अधिकारी भी शामिल किए गए हैं।

- Advertisement -
Ad image

तीन आरोपी गिरफ्तार

एसआईटी की जांच में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो बिहार और एक उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का बताया जा रहा है। सभी से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या की पूरी साजिश सामने आ सके। पुलिस को अहम सुराग तब मिला जब एक आरोपी ने टोल प्लाजा पर यूपीआई से भुगतान किया, जिससे उसकी पहचान और लोकेशन ट्रैक करने में मदद मिली।

Keywords: Chandranath Rath Murder Case, Suvendu Adhikari PA Murder News, CBI Probe In West Bengal Political Case

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू