- Advertisement -

“घर बरकत आई है”, पिता बने बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारूकी, पत्नी मेहजबनी ने बेटी को दिया जन्म

बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी एक बार फिर पिता बने हैं। उनकी पत्नी मेहजबीन ने बेटी को जन्म दिया है। मुनव्वर ने अस्पताल से अपनी पत्नी और बेटी की तस्वीर साझा की।

3 Min Read

‘बिग बॉस 17’ के विनर और मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार खुशी की खबर के साथ। मुनव्वर और उनकी पत्नी मेहजबीन के घर एक नन्ही सी मेहमान आई है। स्टैंडअप कॉमेडियन अब पापा बन गए हैं और उनकी बेटी का जन्म हुआ है। मुनव्वर ने अस्पताल से कुछ प्यारी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनकी पत्नी मेहजबीन और नवजात बेटी नजर आ रही हैं, जिससे उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

मुनव्वर फारूकी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की बेटी की पहली तस्वीरें

मुनव्वर फारूकी ने अस्पताल से इंस्टाग्राम पर कुछ प्यारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक में उनकी पत्नी मेहजबीन अपनी नन्ही बेटी को गोदी में लिए हुए हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में मुनव्वर अपनी पत्नी का हाथ थामे हुए हैं। इन तस्वीरों के साथ मुनव्वर ने लिखा, “घर में बरकत आई है… ब्लेस्ड, अल्हम्दुलिल्लाह। दुआ में खास याद रखें।”

मुनव्वर फारूकी को सेलेब्स और फैंस से मिली बधाई

मुनव्वर फारूकी द्वारा तस्वीरें शेयर करने के बाद बधाईयों का तांता लग गया। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने “बधाई हो भाई” लिखा, जबकि जन्नत जुबैर ने “बहुत-बहुत मुबारक” कमेंट किया। ओरहान अवतरामानी, मेधा शंकर और दीया मिर्जा जैसी नामी हस्तियों ने भी मुनव्वर को बधाई दी। फैंस भी इस खुशी में शामिल होते हुए कमेंट सेक्शन में उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

मुनव्वर और मेहजबीन की हुई थी प्राइवेट शादी

बिग बॉस 17 की जीत के कुछ महीनों बाद, मुनव्वर फारूकी ने मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला से शादी कर सभी को चौंका दिया था। शो के दौरान मुनव्वर का नाम आयशा खान और नाजिला के साथ जुड़ा था, लेकिन उन्होंने अचानक मेहजबीन से शादी करने का फैसला लिया। यह दोनों की दूसरी शादी थी, और उन्होंने इसे बेहद निजी रखा। बाद में, मुनव्वर ने फराह खान के व्लॉग में अपनी दूसरी शादी के बारे में खुलकर बात की और बताया कि यह फैसला उन्होंने अपने बेटे मिकेल के लिए लिया था। मुनव्वर की पहली शादी से एक बेटा मिकेल और मेहजबीन की एक बेटी है, जिनकी परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं।

Keywords: Munawar Faruqui Baby News, Munawar Faruqui Marriage And Family

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू