- Advertisement -

सरदार जी 3 विवाद: ‘तुम भारत में पैदा हुए हो, इसे याद रखो’, गुरु रंधावा ने दिलजीत दोसांझ और उनकी पीआर टीम पर साधा निशाना?

गायक, अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को कास्ट करने को लेकर बुरी तरह विवादों में घिर गए हैं।

4 Min Read

गायक, अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को कास्ट करने को लेकर बुरी तरह विवादों में घिर गए हैं। भले ही यह फिल्म 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पहले शूट की गई थी, लेकिन इसके प्रमोशन ने सोशल मीडिया पर गुस्सा भड़का दिया है। अब सिंगर गुरु रंधावा का एक ट्वीट्स सामने आया, जिन्हें लोग दिलजीत पर तंज समझ रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image
https://twitter.com/GuruOfficial/status/1937907988054081907

गुरु रंधावा का ट्वीट, दिलजीत पर निशाना?

गुरु ने एक्स  पर लिखा, “जब पीआर टीम टैलेंट से ज़्यादा टैलेंटेड हो, तब कॉन्ट्रोवर्सी रूटीन बन जाती है। अब दिन दूर नहीं जब लोग सच्चाई देखेंगे। LOL। हर महीने की पहली तारीख़ को बम गिरते हैं। भगवान इन फेक पीआर और आर्टिस्ट्स को सदबुद्धि दे।”

उन्होंने पंजाबी में लिखा, “लख परदेसी होइए, अपना देश नहीं भुलंदा। जेड़े मुल्क दा खाईए, ओहदा बुरा नहीं मांगिदा।” (भले ही तुम पूरी तरह विदेश में बस जाओ, अपने देश को मत भूलो। जिस देश का खाते हो, उसका बुरा मत चाहो।)

- Advertisement -
Ad image
https://twitter.com/GuruOfficial/status/1938119607577129447

इतना ही नहीं गुरु ने आगे लिखा, “चाहे अब तुम्हारी नागरिकता भारतीय नहीं है, लेकिन तुम यहीं पैदा हुए थे, इसे मत भूलो। इस देश ने कई महान कलाकार दिए हैं, और हम सबको इस पर गर्व है। अब फिर से कोई नया विवाद मत बनाना और भारतीयों को गुमराह मत करना। LOL। अब पीआर, आर्टिस्ट से बड़ा हो गया है।”

हालांकि उन्होंने दिलजीत का नाम नहीं लिया, लेकिन यूज़र्स मान रहे हैं कि ये ट्वीट्स दिलजीत दोसांझ को लेकर ही हैं।

‘सरदार जी 3’ मेकर्स की सफाई

मंगलवार, 24 जून को फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, “हम सभी को सूचित करना चाहते हैं कि फिल्म ‘सरदार जी 3’ उस समय शूट की गई थी जब देश में मौजूदा हालात नहीं थे। किसी भी पाकिस्तानी कलाकार को आतंकी हमले के बाद साइन नहीं किया गया था।”

दिलजीत का जवाब

बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में दिलजीत ने कहा, “जब ये फिल्म बनी थी, तब हालात सामान्य थे। हमने फरवरी में शूट किया। फिर बहुत कुछ हो गया जो हमारे कंट्रोल में नहीं था। प्रोड्यूसर्स को पहले ही पता था कि फिल्म इंडिया में रिलीज़ नहीं होगी, इसलिए उन्होंने ओवरसीज़ रिलीज़ का फैसला लिया। इसमें उनका बहुत पैसा लगा है।” उन्होंने आगे कहा,  “जब मैंने फिल्म साइन की थी, तब सब ठीक था। अब हालात हमारे हाथ में नहीं हैं। अगर प्रोड्यूसर्स इसे विदेश में रिलीज़ करना चाहते हैं, तो मैं उनका समर्थन करता हूं।”

दिलजीत की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं, अब तो इंडस्ट्री के लोग भी उनपर तंज कसने लगे हैं! अब देखना दिलचस्प होगा कि इसका असर फिल्म पर कितना होता है।

Keywords: हानिया आमिर सरदार 3 कंट्रोवर्सी, सरदार जी 3 स्टारकास्ट, पाकिस्तान एक्टर्स पर बॉलीवुड बैन, पहलगाम हमला, दिलजीत दोसांझ लेटेस्ट न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़ इन हिंदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू