- Advertisement -

पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग आज, कड़ी सुरक्षा के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को 142 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है। चुनाव आयोग ने इस चरण को देखते हुए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं।

3 Min Read

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को 142 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है। चुनाव आयोग ने इस चरण को देखते हुए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। सात जिलों में होने वाले मतदान के लिए 3.5 लाख से ज्यादा केंद्रीय सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल समेत कई बल मैदान में हैं। राजधानी कोलकाता में ही करीब 35 हजार जवान सुरक्षा संभाल रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

चुनाव की निगरानी के लिए चुनाव आयोग ने व्यापक व्यवस्था की है। राज्यभर में 2550 कंपनियों की तैनाती के साथ 142 जनरल ऑब्जर्वर और 95 पुलिस ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। हर संवेदनशील क्षेत्र पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके।

मुख्य अपडेट

  • पहली बार चुनाव में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की तैनाती
  • 6,000 से ज्यादा क्विक रिस्पॉन्स टीमें सक्रिय
  • सभी बूथों पर CCTV और लाइव मॉनिटरिंग
  • 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे वोटिंग
  • कई जिलों में बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट से नाम कटने का मुद्दा
  • संवेदनशील इलाकों में बख्तरबंद गाड़ियों से गश्त

पहली बार चुनावी प्रक्रिया में एनआईए को शामिल किया गया है, जो सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता को दर्शाता है। कोलकाता स्थित सेंट्रल कंट्रोल रूम से पूरे राज्य की निगरानी की जा रही है, जिसे सात क्लस्टर में बांटकर अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। हर पोलिंग स्टेशन पर CCTV के जरिए नजर रखी जा रही है और लाइव फीड सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंच रही है।

- Advertisement -
Ad image

इस चरण में वोटर लिस्ट से नाम कटने का मुद्दा भी गरमाया हुआ है। कई जिलों में लाखों मतदाताओं के नाम हटने के आरोप लगे हैं, जिसे लेकर सियासी दल आमने-सामने हैं। चुनाव आयोग ने इसके लिए हेल्पलाइन भी जारी की है, ताकि शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जा सके।

सबसे ज्यादा चर्चा भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र सीट की है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है। इस सीट को ‘मिनी इंडिया’ कहा जाता है और यहां वोटरों की संख्या में कमी को लेकर विवाद भी गहराया हुआ है।

राज्य के नॉर्थ और साउथ 24 परगना जिलों में भी चुनावी मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। पिछले चुनाव में इन क्षेत्रों में तृणमूल कांग्रेस का दबदबा रहा था, लेकिन इस बार बीजेपी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे में दूसरे चरण की वोटिंग को बंगाल की सियासत के लिए निर्णायक माना जा रहा है।

Keywords: West Bengal Election, Phase 2 Voting, 142 Seats Polling, Bengal Assembly Election 2026, Kolkata Security Arrangements

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू