- Advertisement -

शिलॉन्ग मर्डर केस: सोनम रघुवंशी को जमानत, 10 महीने बाद जेल से रिहाई

चर्चित शिलॉन्ग मर्डर केस में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को आखिरकार जमानत मिल गई है। शिलॉन्ग की एक अदालत ने तीन बार याचिका खारिज होने के बाद यह राहत दी।

2 Min Read

गुवाहाटी: चर्चित शिलॉन्ग मर्डर केस में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को आखिरकार जमानत मिल गई है। शिलॉन्ग की एक अदालत ने तीन बार याचिका खारिज होने के बाद यह राहत दी। करीब 10 महीने जेल में रहने के बाद सोनम रिहा हुईं। कोर्ट के आदेश के बाद परिवार ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं और उन्हें जेल से बाहर लाया गया।

- Advertisement -
Ad image

यह हत्या मई 2025 में ईस्ट खासी हिल्स जिले में हुई थी, जहां सोनम अपने पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून पर गई थीं। दोनों के लापता होने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था और बाद में राजा का शव एक गहरी खाई में मिला था। जांच के दौरान सोनम को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा और अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में बाकी आरोपी अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं।

केस से जुड़े अहम बिंदु:

  • सोनम को तीन बार जमानत नहीं मिली, चौथी बार मिली राहत
  • 790 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल
  • कुल 5 आरोपियों के नाम शामिल
  • 26 मई को कपल लापता, 2 जून को मिला शव
  • सोहरा इलाके में गहरी खाई से बरामद हुआ शव

जांच पूरी होने के आधार पर मिली जमानत

अदालत में दायर जमानत याचिका में कहा गया कि जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, इसलिए आरोपी को राहत दी जाए। सोनम ने भी जांच में सहयोग करने और आगे भी सहयोग जारी रखने की बात कही। सूत्रों के अनुसार, उनके पिता और चचेरे भाई शिलॉन्ग पहुंच चुके थे और उन्होंने जमानत के लिए जरूरी श्योरिटी बॉन्ड भरा। कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन उनकी रिहाई संभव हो सकी।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Sonam Raghuvanshi Bail, Shillong Murder Case, Raja Raghuvanshi Murder, Meghalaya Honeymoon Killing, East Khasi Hills Case

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू