- Advertisement -

चिकन न बनाने पर पति ने लगाई डांट, गुस्साई पत्नी ने हंसिए से रेता गला

तेलंगाना के कामारेड्डी में चिकन करी बनाने को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने हंसिये से हमला कर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

2 Min Read

हैदराबाद: तेलंगाना के कामारेड्डी कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां चिकन करी बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि खाना न बनाने की बात पर झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला ने गुस्से में आकर अपने पति पर हंसिये से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Ad image

चिकन करी विवाद में पत्नी ने की पति की हत्या

पुलिस के अनुसार 25 अप्रैल की रात कामारेड्डी में एक 28 वर्षीय महिला ने अपने 35 वर्षीय पति पर हंसिये से हमला कर दिया। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कबाड़ का काम करता था। बताया गया कि वह शराब का आदी था और अक्सर पत्नी से विवाद करता था, जिससे दोनों के बीच तनाव बना रहता था। घटना के बाद मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

ठाणे में घरेलू विवाद बना खौफनाक

ठाणे में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी नरेश कमलसिंह खड़का (32) ने आगाखानवाड़ी स्थित घर में इस वारदात को अंजाम दिया और बाद में फरार हो गया। पुलिस ने उसे नवी मुंबई के पनवेल से गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान हीमा खड़का के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Chicken Curry Dispute Murder, Wife Kills Husband With Sickle, India Domestic Violence Murder Cases

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू