Iran US War: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव फिर से बढ़ता दिख रहा है और सीजफायर पर खतरा मंडरा रहा है। दोनों देशों के बीच अगली शांति वार्ता की तारीख अभी तय नहीं हो पाई है। तेहरान का आरोप है कि अमेरिकी कार्रवाई और उसकी संपत्तियों पर रोक इस गतिरोध की बड़ी वजह है। इसी बीच ईरान ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि अगर 48 घंटे के भीतर उसकी संपत्तियों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वह युद्धविराम खत्म करने पर विचार कर सकता है।
होर्मुज को लेकर ईरान का सख्त रुख
ईरान ने साफ संकेत दिया है कि उसकी जब्त संपत्तियों का मुद्दा सुलझे बिना हालात सामान्य नहीं होंगे। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि जब तक फ्रीज की गई संपत्तियां वापस नहीं मिलतीं, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य पर सख्ती बनी रह सकती है। उन्होंने अमेरिका को 48 घंटे का समय देते हुए चेतावनी दी कि अगर कोई ठोस पहल नहीं हुई, तो युद्धविराम पर असर पड़ सकता है। साथ ही, ईरानी मीडिया ने उनके इस बयान का वीडियो भी साझा किया है।
🚨“The Strait of Hormuz will remain blocked until $11 trillion in frozen Iranian assets are released. If no proposal is presented within the next 48 hours, the ceasefire may end.” Abbas Araghchi pic.twitter.com/QGcLyzas8j
— Daily Iran News (@DailyIranNews) April 24, 2026
होर्मुज पर ट्रंप का सख्त बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने का फैसला फिलहाल रोका गया है और इस पर पूरी निगरानी अमेरिका की है। उन्होंने संकेत दिया कि अगर इसे अभी खोला जाता है तो ईरान को आर्थिक फायदा होगा, जिसे वे फिलहाल टालना चाहते हैं। ट्रंप के मुताबिक, जब तक कोई ठोस समझौता या सकारात्मक प्रगति नहीं होती, तब तक जलडमरूमध्य खोलने पर फैसला नहीं लिया जाएगा।
ट्रंप का सख्त रुख, डील पर टिकी नजर
पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हालात अब बातचीत पर निर्भर हैं। उन्होंने दावा किया कि सैन्य कार्रवाई में अमेरिका पहले ही अपने अधिकतर लक्ष्यों को पूरा कर चुका है और अब आगे का कदम ईरान के रुख पर तय होगा। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो बाकी बचे ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि समय का दबाव ईरान पर है, जबकि अमेरिका पूरी तरह तैयार स्थिति में है।
Keywords: Iran US Tensions, Strait Of Hormuz Crisis, Iran Frozen Assets Dispute, US Iran Ceasefire Threat

