- Advertisement -

स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक कारनामा, टी20 इंटरनेशनल में तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में स्मृति मंधाना सिर्फ 13 रन ही बना सकीं, लेकिन इसी दौरान उन्होंने रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया और इतिहास रच दिया।

3 Min Read

Smriti Mandhana Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जहां डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच में मेजबान टीम ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 157 रन बनाए, जिसे साउथ अफ्रीका ने 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में स्मृति मंधाना 13 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन इसी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल (पुरुष+महिला) में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

- Advertisement -
Ad image

मंधाना ने टी20 में तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा और स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड की बात करें तो रोहित ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास लिया था। अपने करियर में उन्होंने 159 मैचों में 4231 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 32 अर्धशतक शामिल रहे। वहीं स्मृति मंधाना ने 161 टी20 मैचों में 4244 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 30.53 की औसत और 124.45 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं।

वुमेंस टी20 में टॉप रन स्कोरर की सूची जारी

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 181 मैचों में 4717 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर भारत की स्मृति मंधाना हैं, जिनके नाम 161 मैचों में 4244 रन दर्ज हैं। तीसरे नंबर पर हरमनप्रीत कौर हैं, जिन्होंने 191 मैचों में 3869 रन बनाए हैं। चौथे स्थान पर श्रीलंका की चमारी अथापथु (154 मैच, 3637 रन) और पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन (151 मैच, 3587 रन) हैं।

- Advertisement -
Ad image

साउथ अफ्रीका ने पहला टी20 जीता

पहले टी20 मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बनाए। टीम की ओर से शेफाली वर्मा ने 34 रन, जेमिमा रोड्रिग्स ने 36 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 51 रन बनाए, जबकि एनेरी डर्कसेन के 44 रनों की मदद से टीम ने जीत दर्ज की। अब दूसरा टी20 मैच 19 अप्रैल को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

Keywords: Smriti Mandhana T20I Record, India Vs South Africa Women T20, Women T20 International Top Scorers List

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू