- Advertisement -

Iran US War Ceasefire: ईरान के 10 सूत्री प्रस्ताव से नाराज़ ट्रंप, बोले- नहीं बनी बात तो फिर होगी बमबारी

3 Min Read

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद भी जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार बयानबाज़ी कर रहे हैं, जिससे हालात फिर से तनावपूर्ण होते नजर आ रहे हैं। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि अगर स्थिति नहीं संभली तो टकराव दोबारा बढ़ सकता है।

- Advertisement -
Ad image

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ईरान की कथित 10 शर्तों पर सीजफायर की खबरों से नाराज़ हो गए हैं। उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह से मनगढ़ंत और फर्जी बताया है।

ट्रंप ने अपने प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिकी जहाज़, विमान और सैनिक तब तक ईरान और उसके आसपास तैनात रहेंगे, जब तक कोई ठोस और अंतिम समझौता लागू नहीं हो जाता। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो फिर से ऐसी कार्रवाई होगी, जो पहले कभी नहीं देखी गई होगी।

- Advertisement -
Ad image

ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का कोई सवाल नहीं है और होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुला और सुरक्षित रहेगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है।

ईरान की 10 शर्तें

वहीं, ईरान ने हालिया तनाव के बीच अपनी शर्तों को स्पष्ट करते हुए कई अहम मांगें सामने रखी हैं। इनका उद्देश्य क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखना, अपनी संप्रभुता की रक्षा करना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने अधिकारों को मान्यता दिलाना है।

ईरान का कहना है कि भविष्य में उस पर किसी भी तरह के हमले को रोकने की गारंटी दी जानी चाहिए। इसके साथ ही, होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर उसका नियंत्रण बरकरार रखने पर भी जोर दिया गया है।

परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान ने अपने रुख को दोहराते हुए यूरेनियम संवर्धन के अधिकार की अंतरराष्ट्रीय मान्यता की मांग की है। साथ ही, अमेरिका और पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए सभी प्राथमिक और द्वितीयक प्रतिबंध हटाने की बात कही गई है।

इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और आईएईए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स से जुड़े प्रस्तावों को खत्म करने की मांग भी उठाई गई है।

ईरान ने यह भी कहा है कि हालिया हमलों में हुए नुकसान के लिए अमेरिका मुआवजा दे और मिडिल ईस्ट से अपने सैन्य बलों को वापस बुलाए।

अंत में, ईरान ने पूरे क्षेत्र में शांति की अपील करते हुए सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करने की बात कही है, जिसमें हिजबुल्लाह के खिलाफ जारी संघर्ष को समाप्त करने की मांग भी शामिल है।

Keywords: Iran US War, Iran US Ceasefire, Donald Trump Iran Statement, Strait Of Hormuz News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू