Vande Bharat Vendor Fined 10L: देश की प्रीमियम वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर अपने खाने को लेकर विवाद में आ गई है। अहमदाबाद से मुंबई जा रही इस ट्रेन में यात्रियों को दी गई दाल में कीड़ा मिलने से हंगामा खड़ा हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए IRCTC ने तुरंत कार्रवाई की। संबंधित वेंडर का लाइसेंस रद्द कर दिया गया और उस पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
एक ही कोच में कई यात्रियों के खाने में गड़बड़ी
यह मामला तब सामने आया जब एक यात्री ने सोशल मीडिया पर खाने की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। उनके अनुसार, अहमदाबाद-मुंबई वंदे भारत के एक ही कोच में दो यात्रियों के खाने में कीड़े मिले। इस घटना के बाद बाकी यात्रियों में भी डर फैल गया और कई लोगों ने खाना छोड़ दिया। यात्री ने संबंधित वेंडर कंपनी का आईडी कार्ड भी साझा करते हुए रेलवे से सख्त कार्रवाई की मांग की।
Found an insect in Vande Bharat train food (Ahmedabad → Mumbai). Atleast 2 such cases in my coach, everyone stopped eating after that.
— Aditya Didwania (@adityadidwania) April 6, 2026
Vendor: M/S Brandavan Food Products (part of RK Group).@fssaiindia @AshwiniVaishnaw @RailMinIndia @IRCTCofficial
Just one request to the… pic.twitter.com/rNrfVaNN5b
शिकायत के बाद तुरंत हुई बड़ी कार्रवाई
मामला सामने आते ही रेल मंत्रालय और IRCTC ने तुरंत कदम उठाए। सोशल मीडिया पर शिकायत के कुछ ही घंटों के भीतर विभाग ने बयान जारी कर बताया कि संबंधित वेंडर पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उसका कॉन्ट्रैक्ट और लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।
Inconvenience caused is deeply regretted. The matter has been viewed with utmost seriousness and a hefty penalty of Rs 10 lakh along with termination notice of the contract is being issued to the Service Provider. The kitchen is sealed for deep cleaning and pest control. Hygiene…
— IRCTC (@IRCTCofficial) April 6, 2026
बेस किचन सील, सफाई के सख्त निर्देश
घटना के बाद संबंधित बेस किचन को सील कर दिया गया है और वहां पेस्ट कंट्रोल के साथ पूरी तरह से डीप क्लीनिंग के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली। कई यूजर्स ने कटाक्ष करते हुए टिप्पणियां कीं, तो कुछ ने रेलवे की खानपान व्यवस्था पर सवाल उठाए। वहीं, रेलवे ने इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए भरोसा दिलाया है कि आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी और सख्ती बढ़ाई जाएगी।
Keywords: Vande Bharat Food Controversy, IRCTC Vendor Fined 10 Lakh, Worm Found In Train Food India, Vande Bharat Catering Issue

