- Advertisement -

अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत ने जारी किया पहला बयान, जानें क्या कहा

भारत ने अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर का स्वागत किया। अमेरिका ने डेडलाइन से पहले घोषणा की, और ईरान ने अपनी शर्तों के बाद होर्मुज जलडमरूमार्ग से सुरक्षित गुजरने की सहमति दी।

2 Min Read

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद भारत सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि हम इस संघर्ष-विराम का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि यह पश्चिम एशिया में स्थायी शांति की दिशा में एक कदम साबित होगा। मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि संघर्ष को समाप्त करने के लिए तनाव कम करना, बातचीत और कूटनीति बेहद जरूरी हैं।

- Advertisement -
Ad image

बयान में यह भी कहा गया कि इस संघर्ष ने पहले ही लोगों को गंभीर कष्ट पहुंचाए हैं और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति तथा व्यापार पर असर डाला है। भारत को उम्मीद है कि अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते सुरक्षित नौवहन और वैश्विक वाणिज्य का प्रवाह बना रहेगा।

फारस की खाड़ी में फंसे भारतीय नाविकों को जल्द राहत

फारस की खाड़ी में भारत के 16 जहाज अभी रुकावटों के बीच खड़े हैं, जिनपर कुल 433 नाविक फंसे हुए थे। सीजफायर के बाद ये जहाज अब सुरक्षित रूप से लौटने की तैयारी कर रहे हैं। भारत पहुंचने में इन जहाजों को लगभग तीन दिन से एक हफ्ते का समय लग सकता है।

- Advertisement -
Ad image

ट्रंप ने डेडलाइन से पहले किया सीजफायर का ऐलान

डेडलाइन से सिर्फ डेढ़ घंटे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की घोषणा कर दी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि दोनों पक्षों ने विवादित मुद्दों पर सहमति बना ली है और दो हफ्तों के भीतर समझौते को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भरोसा दिलाया है। साथ ही, अमेरिका ने अपने सैन्य उद्देश्यों को पूरा कर लिया है और उन्हें ईरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव बातचीत के लिए ठोस आधार लगता है।

Keywords: India Response Iran-US Ceasefire, Strait Of Hormuz Shipping Safety, Indian Sailors Stranded Persian Gulf

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू