- Advertisement -

कटक में भीषण हादसा: SCB मेडिकल कॉलेज में लगी आग में 10 लोगों की मौत, CM मोहन माझी ने कही ये बात

ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ICU में अचानक आग लग गई।

3 Min Read

ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ICU में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से अब तक 10 लोगों की जान चली गई है। आग ICU के पहले फ्लोर पर तकरीबन 3 बजे लगी थी। आग की घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत फायर सेफ्टी सिस्टम को एक्टिव कर दिया। इस तुरंत कार्रवाई से कई और मरीजों की जान तो बच गई, लेकिन अब सवाल उठने लगा है कि घटना की वजह क्या है।

- Advertisement -
Ad image

ओड़िशा के सीएम ने कहा…

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, “S.C.B. मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण अग्निकांड हुआ। इस अग्निकांड में ट्रॉमा ICU और प्रथम मंजिल पर लगे ICU में 23 मरीजों का इलाज चल रहा था। अग्निकांड की चपेट में आने से इनमें से 7 लोगों की मौत हो गई। प्रभावित मरीजों को जब शिफ्ट किया गया, तो उसके बाद अन्य 3 लोगों की भी मौत हो गई। हमारे कर्मचारी और सिक्योरिटी कर्मियों ने भी अपना जीवन जोखिम में डालकर राहत-बचाव अभियान चलाया।

हमने विभाग को निर्देश दिए थे कि फायर सुरक्षा को बेहतर किया जाए। इसके लिए हम वर्तमान बजट में 420 करोड़ रुपये का प्रावधान भी कर चुके हैं। इसके अलावा आगामी बजट वर्ष 2026-27 में भी हमने 400 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। हमारी सरकार आने के बाद हर साल हम सुरक्षा उपाय और अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से काम कर रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को हमने निर्देश दिए हैं कि अस्पताल में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच करें। जो घटना हुई है, उसकी न्यायिक जांच के आदेश मैं दे रहा हूं। इस घटना के लिए जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ निश्चित ही कड़ी कार्रवाई होगी। जो मरीज हैं, उनका इलाज जारी है। मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करूंगा कि वे जल्द स्वस्थ हों।”

कांग्रेस विधायक ने कहा…

बता दें कि SCB मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, कटक के ट्रॉमा केयर ICU में आगजनी की घटना पर कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं एक उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग करती हूं, ताकि कमियों को समझा जा सके और तय समय में सख्त कार्रवाई हो सके। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। इसलिए विभाग की तरफ से हाई-लेवल जांच बहुत जरूरी है। इस लापरवाही में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है।”

Keywords: Cuttack SCB Medical College Fire, Cuttack Hospital Fire News, Odisha Hospital Fire, SCB Medical College ICU Fire, Mohan Majhi

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू