- Advertisement -

‘तारक मेहता’ फेम दिशा वाकानी के पिता भीम वकानी का निधन, सलमान-शाहरुख समेत कई बॉलीवुड स्टार्स संग कर चुके है काम

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन हो गया। वे शो का हिस्सा रहे और शाहरुख व आमिर जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुके थे।

2 Min Read

टेलीविजन के सबसे पसंदीदा शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की अभिनेत्री दिशा वकानी, जिन्हें दया बेन के किरदार से जाना जाता है, अपने परिवार में दुख का सामना कर रही हैं। उनके पिता और अनुभवी अभिनेता भीम वकानी का अहमदाबाद में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थे। भीम वकानी ने न सिर्फ खुद शानदार अभिनय किया, बल्कि अपनी बेटी दिशा और बेटे मयूर वकानी के करियर को भी संवारने में अहम भूमिका निभाई।

- Advertisement -
Ad image

असित मोदी ने भीम वकानी के निधन पर जताया गहरा शोक

मिडिया से बातचीत के दौरान शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने भीम वकानी के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वकानी परिवार से उनका गहरा संबंध था और यह खबर उन्हें सुबह परिवार के जरिए मिली। असित मोदी ने कहा, “भीम वकानी एक मंझे हुए अभिनेता और निर्देशक थे। दिशा वकानी के करियर में उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वे पेशेवर से बढ़कर हमारे परिवार का हिस्सा थे। उनका जाना मानो परिवार का कोई सदस्य खो गया हो।”

‘लगान’ से लेकर टीवी तक का सफर

भीम वकानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे थे। उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ और शाहरुख खान की ‘स्वदेश’ में काम किया। साथ ही माधुरी दीक्षित जैसे दिग्गजों के साथ स्क्रीन साझा की। दिशा वकानी और मयूर वकानी के करियर की सफलता में भी उनका मार्गदर्शन अहम रहा। वे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठा लाल के पिता के दोस्त के रूप में भी नजर आए।

- Advertisement -
Ad image

अंतिम संस्कार अहमदाबाद में होगा

भीम वकानी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक शहर अहमदाबाद में किया जाएगा। उनके निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री के सितारे और फैंस शोक व्यक्त कर रहे हैं। दिशा वकानी के लिए यह समय बेहद कठिन है, क्योंकि उन्होंने एक मार्गदर्शक और समर्पित कलाकार खो दिया है।

Keywords: Disha Vakani Father Death, Disha Vakani Father Death, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू