- Advertisement -

‘कोई मोदी से डर जाए तो देश के लिए क्या लड़ेगा? तुम डर गए हो राघव…’, राघव चड्ढा के बयान पर AAP नेताओं ने जताई नाराजगी

राघव चड्ढा के बयान पर AAP में नाराजगी दिखने लगी है। अनुराग ढांडा ने कहा कि हम केजरीवाल के सिपाही हैं, हमारी पहचान निडरता है और जो डरता है, वो देश के लिए नहीं लड़ सकता।

5 Min Read

आम आदमी पार्टी में राघव चड्ढा के हालिया बयान को लेकर अंदरूनी मतभेद सामने आने लगे हैं। नेता अनुराग ढांडा ने उन पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह अब पहले जैसी बेबाकी से पार्टी और सरकार के मुद्दों पर नहीं बोल रहे। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इशारों में कहा कि पार्टी लाइन से हटकर बयान देने वालों पर कार्रवाई हो सकती है।

- Advertisement -
Ad image

अनुराग ढांडा ने शेयर किया पोस्ट

आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “हम केजरीवाल के सिपाही हैं। निडरता पहली पहचान है हमारी। कोई मोदी से डर जाए तो लड़ेगा क्या देश के लिए? संसद में थोड़ा सा समय मिलता है बोलने का पार्टी को, उसमें या तो देश बचाने का संघर्ष कर सकते हैं या एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने का। गुजरात में हमारे सैंकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए, क्या सांसद साहब सदन में कुछ बोले? पश्चिम बंगाल में वोट का अधिकार छीना जा रहा है। सदन में प्रस्ताव आया CEC के खिलाफ तो भाई साहब ने साइन करने से मना कर दिया।”

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चड्ढा पर उठाए सवाल

राघव चड्ढा के बयान को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इशारों में कहा कि चड्ढा पार्टी लाइन से हटकर बात कर रहे हैं और उनकी सोच अलग नजर आ रही है। मान ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई नेता तय मुद्दों से हटकर बयान देता है, तो पार्टी ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाती है।

- Advertisement -
Ad image

सौरभ भारद्वाज ने संसद में भूमिका पर उठाए सवाल

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने भी राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे संसद में गंभीर मुद्दों की बजाय हल्की बातों पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या चड्ढा ने पार्टी कार्यकर्ताओं या लोकतंत्र से जुड़े अहम मामलों पर आवाज उठाई। भारद्वाज ने यह भी कहा कि सीमित समय का उपयोग जरूरी मुद्दों के लिए होना चाहिए, लेकिन चड्ढा उस जिम्मेदारी में सक्रिय नजर नहीं आ रहे।

आतिशी ने राघव चड्ढा से किए तीखे सवाल

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बीजेपी और प्रधानमंत्री से सवाल उठाने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश इस समय बड़े संकट से गुजर रहा है, जहां लोकतंत्र और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। आतिशी ने आरोप लगाया कि चुनाव से जुड़े मुद्दों पर भी चड्ढा खुलकर बोलने से हिचक रहे हैं, जबकि ऐसे समय में मजबूत आवाज उठाने की जरूरत है।

आतिशी ने राघव चड्ढा पर आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी हो रही है और चुनाव आयोग का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन राघव चड्ढा इस पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब विपक्ष ने इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाने की कोशिश की, तब भी चड्ढा ने समर्थन नहीं दिया। साथ ही, उन्होंने महंगाई और एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आम लोगों के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है, लेकिन इस पर भी उनकी ओर से कोई ठोस आवाज नहीं उठ रही।

कपिल मिश्रा का AAP पर तीखा हमला

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने राघव चड्ढा के बयान को लेकर आम आदमी पार्टी पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के अंदर सत्ता और फायदे को लेकर आपसी टकराव चल रहा है। मिश्रा ने कहा कि पार्टी में वही लोग टिक पाते हैं जो नेतृत्व के मुताबिक चलते हैं, जबकि अलग सोच रखने वालों के लिए जगह नहीं है।

पद से हटाए जाने पर क्या बोले राघव चड्ढा?

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया, जिसके बाद उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी। चड्ढा ने आरोप लगाया कि उनकी आवाज दबाने की कोशिश हो रही है।

वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि वह आम लोगों की बात सदन में उठाते थे और चुप कराए जाने के बावजूद पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनकी खामोशी को कमजोरी न समझा जाए, क्योंकि वह किसी भी वक्त बड़ा कदम उठा सकते हैं।

Keywords: Raghav Chadha AAP Controversy, AAP Internal Conflict News, Saurabh Bhardwaj Statement

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू