Middle East Tensions: ईरान ने अमेरिका के साथ जारी संघर्ष में इजरायल को भी नुकसान पहुंचाया है, और खाड़ी देशों पर इसका असर बढ़ता जा रहा है। मिडिल ईस्ट के जंग को अब एक महीने से भी ज्यादा हो गया है लेकिन, युद्ध अब तक खत्म नहीं हुआ है। इस बीच, ईरान ने बदले की रणनीति तैयार की है और खाड़ी के आठ प्रमुख पुलों की ‘हिट लिस्ट’ जारी की है। अमेरिका ने हाल ही में ईरान का एक बड़ा पुल नष्ट किया था, जिसके बाद तेहरान ने यह कार्रवाई की।
ईरान ने खाड़ी के 8 बड़े पुलों को निशाने पर रखा
अमेरिका ने 2 अप्रैल को ईरान के सबसे ऊंचे B1 पुल पर हमला किया, जिससे पुल नष्ट हो गया। इसके बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट के आठ प्रमुख पुलों की हिट लिस्ट बनाई और जवाबी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी। ‘फारस’ न्यूज एजेंसी के मुताबिक खाड़ी देशों और जॉर्डन के कई मशहूर पुल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के संभावित लक्ष्य बन सकते हैं।
ईरान के निशाने पर खाड़ी के प्रमुख पुल
अनादोलु (Anadolu) की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान इन पुलों को अपने संभावित निशानों में शामिल कर रहा है।
- 1.शेख जाबेर अल-अहमद अल-सबाह सी ब्रिज (कुवैत)
- 2.शेख जायद ब्रिज (UAE)
- 3.अल मक़्ता ब्रिज (UAE)
- 4.शेख खलीफा ब्रिज (UAE)
- 5.किंग फहद कॉजवे (सऊदी अरब-बहरीन)
- 6.किंग हुसैन ब्रिज (जॉर्डन)
- 7.दामिया ब्रिज (जॉर्डन)
- 8.अब्दौन ब्रिज (जॉर्डन)
अमेरिका-इजरायल ने B-1 ब्रिज को बनाया निशाना
अमेरिका और इजरायल ने ईरान के B-1 ब्रिज पर दो बार हमला किया। हालांकि पुल अभी पूरा नहीं हुआ था, फिर भी इसे नष्ट कर दिया गया। B-1 मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा पुल बनने वाला था और यह तेहरान को करज से जोड़ता। करज पुल पर हुए हमले में दो लोग मारे गए और कई गंभीर रूप से घायल हुए।
Keywords: Iran Gulf Bridge Targets, B-1 Bridge Attack, Middle East Tensions, US Iran Conflict Update

