- Advertisement -

Israel-US Iran War: ट्रंप का बड़ा बयान, 5 दिनों तक हमले रोकने का ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि हमने ईरान पर अगले पांच दिनों तक कोई भी हमला न करने का आदेश युद्ध विभाग को दिया है।

3 Min Read

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि हमने ईरान पर अगले पांच दिनों तक कोई भी हमला न करने का आदेश युद्ध विभाग को दिया है। उन्होंने यह बात भी कही कि आगे का जो मसला है, उसे बातचीत से हल करेंगे। पिछले 24 दिन से इज़रायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला कर रखा है। वहीं, ईरान पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा है। इस युद्ध के कारण कई देशों में पेट्रोलियम और गैस की पूर्ति पर सीधा असर पड़ रहा है। वहीं, लड़ाई का असर अब अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता नजर आ रहा है।

- Advertisement -
Ad image

अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पिछले दो दिनों से ईरान के साथ अच्छी बातचीत हो रही है। इसलिए हमने फैसला लिया है कि अगले एक सप्ताह तक हमारी सेना ईरान पर हमला नहीं करेगी।

ट्रंप ने पोस्ट में कहा…

मैं यह बताते हुए प्रसन्न हूं कि संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान ने पिछले दो दिनों में मिडिल ईस्ट में हमारी शत्रुता को पूरी तरह समाप्त करने के संबंध में बहुत अच्छी और सकारात्मक बातचीत की है। इन गहन, विस्तृत और रचनात्मक चर्चाओं के स्वर और दिशा को देखते हुए, जो पूरे सप्ताह जारी रहेंगी, मैंने रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि वह ईरान के पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर होने वाले सभी सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए स्थगित कर दे। यह फैसला चल रही बैठकों और चर्चाओं की सफलता पर निर्भर करेगा।

- Advertisement -
Ad image

युद्ध का असर

2026 में ईरान, अमेरिका और इज़रायल के बीच तनाव सीधा युद्ध बन गया है। फरवरी के अंत से अमेरिका और इज़रायल ने ईरान पर बड़े हमले किए, जिसके जवाब में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन अटैक किए। इस संघर्ष में भारी नुकसान और सैकड़ों लोगों की मौत की खबरें हैं, साथ ही तेल सप्लाई और वैश्विक बाजार भी प्रभावित हुए हैं। हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं, हालांकि हाल ही में बातचीत शुरू होने और कुछ समय के लिए हमले रोकने की खबर से थोड़ी राहत जरूर मिली है।

Keywords: Israel US Iran War, Trump Halts Attack, US Iran Conflict, Israel Iran War, Trump Big Announcement, Middle East War News, Breaking News Iran War, World News 2026

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू