ICC Player of The Month Award: ICC ने फरवरी 2026 का Player of the Month घोषित किया। महिलाओं में टीम इंडिया की अरुंधत्ति रेड्डी ने यह सम्मान जीता, जबकि पुरुषों में पाकिस्तान के खिलाड़ी को अवॉर्ड मिला। अरुंधत्ति ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे में बेहतरीन प्रदर्शन किया और पहली बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया। अरुंधत्ति का यह पहला ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अरुंधत्ति रेड्डी की धमाकेदार प्रदर्शन
फरवरी 2026 में टीम इंडिया की अरुंधत्ति रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में 8 विकेट झटके। उनका औसत 10.87 और इकॉनमी रेट 7.25 रहा। सिडनी में 22 रन देकर 4 विकेट भी लिए। इस अवॉर्ड के लिए उन्हें श्रीलंका की हर्षिता समरविक्रमा और पाकिस्तान की फातिमा सना को पीछे छोड़ते हुए Player of the Month चुना गया।
A stellar show in #TeamIndia's historic T20I series win Down Under 👏
— BCCI Women (@BCCIWomen) March 23, 2026
Congratulations to Arundhati Reddy on being named the ICC Women’s Player of the Month for February 🔝@reddyarundhati pic.twitter.com/VqblObEO5b
अवॉर्ड जीतने के बाद रेड्डी का भावुक बयान
अवॉर्ड मिलने के बाद अरुंधत्ति रेड्डी ने कहा कि ICC Player of the Month बनना उनके लिए बेहद सम्मान की बात है। ऑस्ट्रेलिया में T20I सीरीज जीतकर टीम के लिए योगदान देना खास रहा। उन्होंने बताया कि इस जीत ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है और वे आगामी Women’s T20 World Cup में इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहती हैं।
मेंस कैटेगरी में साहिबजादा फरहान को मिला अवॉर्ड
मेंस कैटेगरी में ICC Player of the Month का अवॉर्ड साहिबजादा फरहान को मिला। उन्होंने T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर यह अवॉर्ड जीता। इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स और अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्विक को पीछे छोड़ते हुए फरहान ने यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि, उनकी टीम वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी।
Keywords: ICC Player Of The Month February 2026, Arundhati Reddy India T20 Performance, Women’S T20I Cricket Awards

