टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव जल्द पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी प्रेग्नेंट हैं और उनका बेबी शॉवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ही खबरें थीं कि देविशा प्रेग्नेंट हैं, जिसे अब यह वीडियो भी पुष्टि करता है। सूर्या और देविशा की शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं।
बेबी शॉवर से एक दिन पहले ही सूर्यकुमार यादव वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और कोच गौतम गंभीर के साथ भगवान बप्पा का आशीर्वाद लिया।
सूर्यकुमार और देविशा के बेबी शॉवर का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा शेट्टी का हाथ पकड़कर हॉल में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। सूर्यकुमार और देविशा की शादी 7 जुलाई 2016 को हुई थी, जब वह सिर्फ आईपीएल में खेलते थे। शादी के करीब पांच साल बाद सूर्यकुमार ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया।
सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत का टी20 वर्ल्ड कप रिकाॅर्ड
सूर्यकुमार यादव वर्तमान में टीम इंडिया के टी20 कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने ऐतिहासिक टी20 वर्ल्ड कप जीत हासिल की। यह पहला मौका था जब भारत ने अपने ही घर पर यह खिताब जीता और लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला भारत पहला देश बन गया।
सूर्यकुमार यादव का शानदार क्रिकेट करियर
सूर्यकुमार यादव आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ खेलते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 113 टी20 मैचों में 3272 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं। 37 वनडे में उनके 773 रन हैं और उन्होंने 1 टेस्ट भी खेला है। आईपीएल में सूर्या ने 166 मैचों में 4311 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं।
Keywords: Suryakumar Yadav Baby News, India T20 World Cup 2026, Devisha Shetty Pregnancy, Suryakumar Yadav Cricket Career

