आज संसद में एलपीजी सिलेंडर और ईंधन की उपलब्धता को लेकर विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। उनका कहना है कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की स्थिति को लेकर सरकार सही जानकारी नहीं दे रही। विपक्ष ने मांग की कि सरकार संसद में आकर ईंधन सप्लाई की असली स्थिति स्पष्ट करे।
एलपीजी सप्लाई को लेकर राहुल गांधी का सवाल
लोकसभा में एलपीजी की स्थिति पर बोलते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा हालात भविष्य के बड़े संकट की चेतावनी हो सकते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हालात और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का जिक्र करते हुए कहा कि तेल और गैस की सप्लाई को लेकर भारत को अपनी स्वतंत्र नीति बनानी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि बढ़ती अनिश्चितता का असर छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडर्स पर भी पड़ रहा है।
#WATCH लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मिडिल ईस्ट में जंग छिड़ गई है। यूनाइटेड स्टेट्स, इज़राइल और ईरान के बीच जंग छिड़ी हुई है। इस जंग के बहुत बड़े नतीजे होंगे। दुनिया का 20% तेल जिस सेंट्रल रास्ते से आता है, यानी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, उसे बंद कर… pic.twitter.com/pZA4Thfuxc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2026
गैस सप्लाई पर सरकार ने दी सफाई
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच देश में एलपीजी की कमी की खबरें सामने आई हैं। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि भारत में गैस और कच्चे तेल की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है। सरकार के मुताबिक एलएनजी के दो जहाज जल्द ही भारत पहुंचने वाले हैं, जिससे आपूर्ति लगातार बनी रहेगी।
LPG सप्लाई पर सरकार का भरोसा
लोकसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में सीएनजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और एलएनजी के जहाज लगातार भारत पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों में एलपीजी उत्पादन में 28% की बढ़ोतरी हुई है। मंत्री ने कहा कि देश के पास पर्याप्त कच्चा तेल मौजूद है और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। साथ ही उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और गैस सिलेंडर को लेकर घबराहट से बचने की अपील की।
#WATCH लोकसभा में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "पिछले पांच दिनों में, रिफाइनरी के निर्देशों के तहत LPG उत्पादन में 28% की बढ़ोतरी हुई है और असल में आगे की खरीद चल रही है। मोदी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि भारत के 33 करोड़ परिवारों,… pic.twitter.com/iULO0Ok1FN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2026
सिलेंडर की जमाखोरी पर सरकार सख्त
सरकार ने कहा है कि एलपीजी सिलेंडर को लेकर घबराकर ज्यादा बुकिंग करने की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद कई शहरों में गैस एजेंसियों पर भीड़ देखी जा रही है और लोग जल्दी-जल्दी सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ जगहों पर जमाखोरी की शिकायतें भी मिली हैं, जिस पर सरकार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Keywords: LPG Shortage In India, Hardeep Singh Puri LPG Statement In Parliament, Rahul Gandhi LPG Crisis Discussion Lok Sabha, India Fuel Supply, LPG Production Update

