- Advertisement -

भारत के खिलाफ मैच खेलने से पाकिस्तान का इनकार, कप्तान ने कहा- यह फैसला सरकार और पीसीबी का

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। कई बार ऐसे फैसले ले लेता है, जिनकी वजह से उसे खुद ही नुकसान उठाना पड़ता है। एक बार फिर पाकिस्तान ने ऐसा ही कदम उठाया है।

3 Min Read

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। कई बार ऐसे फैसले ले लेता है, जिनकी वजह से उसे खुद ही नुकसान उठाना पड़ता है। एक बार फिर पाकिस्तान ने ऐसा ही कदम उठाया है। दरअसल, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज का मुकाबला 15 फरवरी को प्रस्तावित है, लेकिन पाकिस्तान ने इस मैच में खेलने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के इस फैसले से क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। पाकिस्तान ने एक फरवरी को आधिकारिक रूप से इस फैसले का ऐलान किया।

- Advertisement -
Ad image

पाकिस्तान का यह कदम ऐसे समय पर सामने आया है, जब पहले ही बांग्लादेश भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर चुका है। बांग्लादेश के हटने के बाद उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी गई है। इसी बीच अब पाकिस्तान का भारत के खिलाफ न खेलने का फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है।

वर्ल्ड कप इतिहास में सुरक्षा और राजनीतिक कारणों से वॉकओवर:

1996 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका में गृहयुद्ध और कोलंबो बम धमाके के बाद ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने वहां जाकर मैच खेलने से इनकार किया, जिससे श्रीलंका को वॉकओवर मिला। वहीं 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने सुरक्षा और राजनीतिक हालात के चलते जिम्बाब्वे दौरा रद्द कर दिया, जबकि न्यूजीलैंड ने नैरोबी में आतंकी खतरे के कारण केन्या के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया। दोनों ही मामलों में विरोधी टीमों को वॉकओवर मिला और केन्या ने इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।

- Advertisement -
Ad image

पाकिस्तान के कप्तान ने कही ये बात:

भारत के खिलाफ न खेलने के फैसले पर जब पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि यह फैसला टीम का नहीं है। उन्होंने कहा, “भारत के खिलाफ न खेलने का निर्णय पाकिस्तान टीम ने नहीं लिया है। यह फैसला पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का है। हम विश्व कप खेलने जा रहे हैं, लेकिन भारत के खिलाफ खेलने को लेकर जो भी फैसला होगा, उसे हमें मानना होगा।”

Keywords: Pakistan Vs India, T20 World Cup 2026, India Pakistan Match Controversy, Pakistan Government Decision, Salman Agha Statement

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू