- Advertisement -

वर्ल्ड कप जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या पर विवाद, तिरंगे के कथित अपमान को लेकर पुणे में शिकायत दर्ज

हार्दिक पांड्या के जश्न मनाने के तरीके को लेकर उनके खिलाफ पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

3 Min Read

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला जीतने के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल बन गया था। हर कोई अपने-अपने अंदाज में जीत का जश्न मना रहा था। लेकिन टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के जश्न मनाने के तरीके को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उनके खिलाफ पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत के जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या ने तिरंगे का अपमान किया।

- Advertisement -
Ad image

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे के कथित अपमान को लेकर पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में यह शिकायत वकील वाजेद खान ने दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि जीत के जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या ने तिरंगे को अपने शरीर पर लपेट रखा था और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डांस कर रहे थे, जो राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के खिलाफ है।

वाजेद खान ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि नेशनल फ्लैग एक्ट, 1971 के तहत राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उनका कहना है कि जश्न के दौरान तिरंगे का इस तरह इस्तेमाल करना उचित नहीं है और इसे ध्वज का अपमान माना जाना चाहिए।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने बताया कि जब वह शिकायत दर्ज कराने के लिए शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन पहुंचे तो शुरुआत में पुलिस ने यह कहते हुए मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया कि घटना उस क्षेत्र की नहीं है। हालांकि, उन्होंने पुलिस को समझाया कि तिरंगा पूरे देश का प्रतीक है, इसलिए इसकी शिकायत कहीं भी दर्ज कराई जा सकती है। इसके बाद पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली और उन्हें उसकी एक कॉपी भी दे दी।

गौरतलब है कि 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या ने अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया।

अगर उनके प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम इंडिया की जीत में उनका बड़ा योगदान रहा। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से टीम को मजबूती दी। हार्दिक पांड्या ने टूर्नामेंट के 8 मैचों में 144 रन बनाए और साथ ही 11 विकेट भी अपने नाम किए। कई अहम मौकों पर उन्होंने टीम को ब्रेकथ्रू दिलाया और निचले क्रम में तेज रन बनाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनके इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया को खिताब जीतने में बड़ी मदद मिली।

Keywords: Hardik Pandya Tricolour Controversy, Hardik Pandya, Pune, T20 World Cup 2026 India Win News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू