- Advertisement -

MP में रफ्तार का कहर, भिंड और पन्ना में हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के 2 अलग-अलग जिलों भिंड और पन्ना में रफ्तार का कहर दिखाई दिया। जहां भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की जान चली गई।

2 Min Read

मध्य प्रदेश के 2 अलग-अलग जिलों भिंड और पन्ना में रफ्तार का कहर दिखाई दिया। मंगलवार को कैंटर और ट्रके के अलावा दो बाइकों की टक्कर हुई जहां भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

- Advertisement -
Ad image

भिंड में 5 लोगों की गई जान

भिंड जिले में एक कैंटर-ट्रक और 2 मोटरसाइकिलों की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना भिंड-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पुलिया के पास हुई। फूप थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 5 लोगों ने दम तोड़ दिया, जिनमें एक महिला और एक बच्ची भी शामिल थीं। पुलिस फिलहाल मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

भाई-बहन समेत 3 की मौत

एक और भीषण और दर्दनाक हादसा पन्ना जिले में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो नाबालिग बहनें और उनका भाई शामिल था।

- Advertisement -
Ad image

पन्ना कोतवाली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब पीड़ित मंदिर से दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय लालकरण और उनकी बहनों अंजलि (17) और अनारकली (12) के रूप में हुई है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। ये दोनों घटनाएं सड़कों पर बढ़ती लापरवाही और तेज रफ्तार के खतरों को एक बार फिर उजागर करती हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि सवाल अब भी यही हैं कि आखिर रफ्तार पर लगाम कब लगेगी?

Keywords:Madhya Pradesh Road Accident, Bhind Accident, Panna Road Mishap, Speeding Vehicle Crash, Mp Road Fatalities, India Road Accident 2025, Bhind Panna Accident News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू